फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   hardoi news,corona,broken record,333 infected,single day

टूटे सारे रिकार्ड : एक ही दिन में 333 मिले संक्रमित

Fri, 23 Apr 2021 11:02 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 23 Apr 2021 11:02 PM IST
विज्ञापन
hardoi news,corona,broken record,333 infected,single day
फोटो-1- मुन्ने मियां चौराहा के निकट संक्रमित के घर के बाहर होती बैरीकेडिंग। संवाद - फोटो : HARDOI
हरदोई। जनपद में एक ही दिन में कोरोना संक्रमित मिलने के अब तक के सारे रिकार्ड टूट गए हैं। शुक्रवार को जनपद में 333 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन

इससे पहले 19 अप्रैल को जनपद में 24 घंटे के अंदर 301 कोरोना संक्रमित मिले थे। इतनी बड़ी संख्या में एक ही दिन में कोरोना संक्रमित मिलने से लोगों में दहशत फैल रही है, लेकिन इसके बाद भी अधिकांश लोग सतर्कता नहीं बरत रहे हैं। जनपद में एक्टिव केसों की संख्या 2227 हो गई है।
जिले में कोरोना का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। पिछले कुछ दिनों में ही जनपद में एक हजार से अधिक कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं। शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी की गई कोरोना संक्रमितों की तीन सूचियों में 333 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन

इतनी बड़ी संख्या में संक्रमित मिलने से कहीं न कहीं दहशत बढ़ती जा रही है। जनपद में कोरोना की शुरुआत से लेकर अब तक कभी भी 24 घंटे में एक साथ 333 संक्रमित नहीं मिले थे। जनपद में अब तक 8897 कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

24 घंटे में 193 ने हरा दिया कोरोना को
कोरोना संक्रमितों की संख्या भले ही लगातार बढ़ रही हो, लेकिन इसके बीच संक्रमितों के स्वस्थ होने की संख्या भी तेजी से बढ़ी है। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक पिछले 24 घंटे के दौरान जनपद में संक्रमित पाए गए लोगों में से 193 ने कोरोना को मात दे दी है।

इनमें से 190 लोग ऐसे हैं जिन्होंने संक्रमण के बाद घर पर रहकर ही अपना उपचार कराया और कोरोना को हरा दिया। तीन संक्रमितों को स्वस्थ होने पर कोविड-19 अस्पताल से छुट्टी दी गई है।
एक नजर पिछले कुछ दिनों में मिले संक्रमितों की संख्या पर
तारीख संख्या
22 अप्रैल 261
21 अप्रैल 237
20 अप्रैल 289
19 अप्रैल 301
18 अप्रैल 126
17 अप्रैल 187
16 अप्रैल 143
15 अप्रैल 156

फोटो-2- कोरोना की जांच के लिए नमूना देने को लगी लाइन। संवाद

फोटो-2- कोरोना की जांच के लिए नमूना देने को लगी लाइन। संवाद- फोटो : HARDOI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed