फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   hardoi news,Conflict between EO and Nagar Panchayat President in board meeting

विकास से दूर विवादों में घिर गई बोर्ड की बैठक

Sun, 19 Jun 2022 12:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jun 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
hardoi news,Conflict between EO and Nagar Panchayat President in board meeting
फोटो-19- बोर्ड की बैठक में हंगामे के बाद अध्यक्ष को ज्ञापन देते सभासद - फोटो : HARDOI
कछौना। नगर पंचायत कछौना पतसेनी बोर्ड की बैठक बुलाई तो नगर के विकास को लेकर गई थी, लेकिन विकास कार्यों के प्रस्ताव पास होने से पहले ही विवादों में घिर गई।
विज्ञापन

बैठक को लेकर ईओ और अध्यक्ष आमने सामने आ गए। इसके बाद ईओ बैठक को बीच में छोड़कर चली गईं। उन्होंने बताया कि बाहरी लोगों ने उनके साथ अभद्रता की है। वहीं अध्यक्ष ने ईओ पर अपमानित करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन

नगर पंचायत कछौना बोर्ड की बैठक ब्लॉक संसाधन केंद्र पर शनिवार को आयोजित की गई। इसमें विधान परिषद सदस्य अशोक अग्रवाल और क्षेत्रीय विधायक रामपाल वर्मा भी पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में सभी सदस्यों व नगर पंचायत अध्यक्ष मीनू ने ईओ रेणुका पर फोन ना उठाने का आरोप लगाया। इस पर विधायक और एमएलसी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए ईओ रेणुका यादव को निर्देशित किया कि जनप्रतिनिधियों का फोन उठाएं और उनकी समस्याओं का निदान कराएं।
कुछ सभासदों ने स्ट्रीट लाइट की जानकारी न देने का आरोप लगाया तो नामित सभासद ब्रम्ह कुमार ने पुराने प्रस्तावों पर ऐतराज जताया। सभासद सुषमा सिंह ने शव वाहन को ठीक कराने का मुद्दा उठाया। हैंडपंप ठीक न कराये जाने को लेकर सवाल खड़े किए।
सभासद रंजीत गौतम ने एक लिपिक की कार्यशैली पर सवाल उठाए। जिस पर विधायक ने कार्यशैली पर सुधार लाने के निर्देश दिए। इसके बाद विधायक एवं एमएलसी चले गए।
दोनों के जाने के बाद ईओ और सभासदों के बीच शुरू हुई बातचीत के दौरान हंगामा हो गया। इस बीच बैठक छोड़कर ईओ चली गईं। ईओ रेणुका यादव ने बताया कि बाहरी लोगों ने आपत्तिजनक टिप्पणी करनी शुरू कर दी, जिसके चलते वह मजबूर होकर बैठक से निकल आईं।
जब तक विधायक मौजूद रहे, बैठक ठीक तरह से चली, उनके जाने के बाद अभद्रता की गई। यह कहते कहते ईओ फूट फूट कर रोने लगीं, कहा पहले अभद्रता कराई फिर एससी एक्ट में मुकदमा लिखवाने की धमकी दी गई।

नगर पंचायत अध्यक्ष मीनू ने पूरे मामले में ईओ पर ही अभद्रता करने एवं जाति सूचक गालियां देने आदि के आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी है। कोतवाल संदीप सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed