फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   hardoi news,collision,youth dies,bike-ridden,due to vechile

हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, पत्नी व बेटा घायल

Thu, 20 May 2021 10:07 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 20 May 2021 10:07 PM IST
विज्ञापन
hardoi news,collision,youth dies,bike-ridden,due to vechile
हरपालपुर। थाना क्षेत्र के कटरा-बिल्हौर मार्ग पर बुधवार की शाम बरसोहिया गांव के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई है। उसकी पत्नी और बेटा घायल हो गया।
विज्ञापन

एंबुलेंस के देरी से पहुंचने पर नाराज ग्रामीणों ने एंबुलेंस के शीशे तोड़ डाले। बाद में पुलिस ने ग्रामीणों को समझा बुझाकर शांत कराया। घायलों को अस्पताल और शव को को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के साथ सतौथा गांव निवासी संदीप त्रिपाठी (45) बुधवार को पत्नी मीनू (35) व बेटे शिबू (8) के साथ बहनोई के निधन पर उनकी तेरहवीं में शामिल होने के लिए शाहजहांपुर के कांट थाना क्षेत्र के सरथौली गांव गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

देर शाम वहां से वापस आते समय कटरा-बिल्हौर हाईवे पर बरसोहिया गांव के पास किसी वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। संदीप, उसकी पत्नी व बेटा, तीनों घायल हो गए। हेलमेट नहीं लगाए होने के बाद संदीप के सिर पर भी चोटें आईं।
ग्रामीणों द्वारा सूचना दिए जाने के बाद भी एंबुलेंस काफी देर से पहुंची, जिससे घायल संदीप ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना से नाराज ग्रामीणों ने एंबुलेंस में तोड़फोड़ की।

जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को समझा बुझाकर मामला शांत कराया। पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने बताया कि संदीप खेती करता था, उसके एक बेटा व बेटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed