{"_id":"609c03838ebc3e68712cd860","slug":"hardoi-news-collision-vechile-unidentfied-killed-bike-rider-hardoi-news-knp6280524110","type":"story","status":"publish","title_hn":"अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
विज्ञापन
हरपालपुर। थाना क्षेत्र के कटरा-बिल्हौर मार्ग पर बद्रीपुरवा गांव के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई है। जबकि उसका साथी घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जनपद कन्नौज के शहर कोतवाली क्षेत्र के मलिकापुर गांव निवासी ब्रजेश (26) बुधवार दोपहर अपने चचेरे भाई अजय (30) के साथ बाइक से हरपालपुर थाना क्षेत्र के सुभौआपुर गांव निवासी रिश्तेदार रमेश के यहां उसकी बेटी की शादी में शामिल होने जा रहा था।
रास्ते में कटरा-बिल्हौर मार्ग पर बद्रीपुरवा गांव के पास अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हेलमेट न लगाए होने के कारण हादसे में ब्रजेश व अजय, दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
राहगीरों से घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई, लेकिन तब तक ब्रजेश की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परिजनों को सूचना दी और घायल अजय को अस्पताल भिजवाया।
इधर हादसे की सूचना मिलते ही ब्रजेश के बदहवास परिजन मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने बताया कि ब्रजेश विवाहित था। उसके तीन बेटे व एक बेटी है।
बताया कि वह चेन्नई में प्राइवेट नौकरी करता था, कुछ दिन पहले ही वह घर आया था। परिजनों के आने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।