फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   hardoi news,collision,die due,bike-ridden,father and son

अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर बाईक सवार पिता पुत्र की मौत

Sat, 22 May 2021 09:55 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 22 May 2021 09:55 PM IST
विज्ञापन
hardoi news,collision,die due,bike-ridden,father and son
बिलग्राम। रिश्तेदारी में आयोजित शादी समारोह में शामिल होकर वापस जा रहे पिता पुत्र की बाइक में कन्नौज तिराहे के पास पीछे से आए अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैं।
विज्ञापन

मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कंथरी निवासी रामस्वरूप (62) शुक्रवार रात बेटे राजू (26) के साथ बिलग्राम के मोहल्ला रफैयतगंज निवासी बहनोई गया प्रसाद की बेटी की शादी में शामिल होने आया था।
विज्ञापन

रात में दोनों बाइक से वापस जा रहे थे, रास्ते में बिलग्राम में कटरा बिल्हौर मार्ग पर कन्नौज बाईपास तिराहे पर पीछे से आए किसी वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हेलमेट न लगाए होने के कारण हादसे में रामस्वरूप व उसका बेटा, दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए सीएचसी भेजा।

जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। हादसे में पिता पुत्र की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। देर रात परिजन सीएचसी पहुंच गए।
बताया कि रामस्वरूप खेती व कुम्हार गिरी का करता था। उसके तीन बेटे हैं, जिसमेें राजू सबसे छोटा था। वह विवाहित था, उसके एक बेटा है। वह मजदूरी करता था।
परिजनों के आने के बाद पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाल सुनील कुमार सिंह ने बताया कि मृतक रामस्वरूप के भाई राम नारायण की तहरीर पर अज्ञात वाहन के खिलाफ हादसे की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed