{"_id":"609d55cb8ebc3efb8d1e3a64","slug":"hardoi-news-cold-winds-mercury-drizzle-droped-4-degree-hardoi-news-knp628108246","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठंडी हवाओं व बूंदाबांदी से पारा 4 डिग्री गिरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठंडी हवाओं व बूंदाबांदी से पारा 4 डिग्री गिरा
विज्ञापन
हरदोई। बुधवार देर शाम से चली ठंडी हवाओं व गुरुवार को भी हुई बूंदाबांदी के बाद मौसम ठंडा रहा। दोपहर बाद बदली छाए रहने के बाद लोग अपने घरों की छतों व सड़क पर टहलकर मौसम का लुत्फ लेते देखे गए।
बुधवार शाम को जिले के कई क्षेत्रों में बारिश हुई, ओले भी पड़े। जिसका असर शहर में भी देखने को मिला। रात को चली ठंडी हवाओं से मौसम काफी ठंडा रहा।
इधर गुरुवार की सुबह भी इसका पूरा असर देखने को मिला। पूरे दिन बदली छाई रही तो दोपहर बाद हल्की बूंदाबांदी भी हुई जिसके बाद मौसम अच्छा रहा। जिसका शहरवासियों ने भरपूर लुत्फ उठाया।
मौसम वैज्ञानिक रमेश चंद्र वर्मा ने बताया कि गुरुवार को बुधवार की अपेक्षा करीब चार डिग्री तक तापमान नीचे आ गया। अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री रिकार्ड किया गया। उन्होंने बताया कि संभावना है कि शुक्रवार को तापमान गिरा रहेगा। बदली छाई रहेगी, बारिश की भी संभावनाएं बनी हुई है।