{"_id":"60a14aec8ebc3e8dc50704c4","slug":"hardoi-news-changed-today-the-possibility-rain-for-two-days-hardoi-news-knp6286545157","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज बदली तो कल से दो दिन बारिश की संभावना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज बदली तो कल से दो दिन बारिश की संभावना
विज्ञापन
हरदोई। रविवार को भी मौसम के तेवर काफी तीखे रहे। दोपहर बाद तपिश से आम जनमानस क्या बेजुबान भी छांव में दुबक गए। मौसम वैज्ञानिक ने सोमवार को बदली व उसके बाद दो दिन तक रूक-रूक कर बारिश होने की संभावना जताई है। उन्होंने बताया कि लोगों को इस बारिश से राहत मिलेगी।
रविवार को सुबह से उमस भरा मौसम रहा। हवा थमी रही तो सुबह सवेेरे भी घूमने टहलने वालों के माथे पर पसीना छलकता दिखा। दोपहर बाद तो सड़कें भी तपिश में तपती नजर आईं। बेजुबान मवेशी छांव की तलाश
में दुबके नजर आए तो पक्षी भी पेड़ों के पत्तों में छिपे रहे। इधर कोरोना कर्फ्यू होने के कारण अधिकांश लोग घरों में ही रहे। धूप व गर्मी के कारण अपने अपने उपलब्ध संसाधनों से गर्मी से निजात पाने की जुगत लगाते रहे।
विज्ञापन
मौसम वैज्ञानिक रमेश चंद्र वर्मा ने बताया कि रविवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री रहा। जोकि शनिवार की अपेक्षा दो डिग्री अधिक रहा। उन्होंने संभावना जताई कि सोमवार को बदली छाई रहेगी।
जिससे मौसम के तापमान में कुछ कमी आएगी। इसके अलावा मंगलवार व बुधवार को बारिश के आसार हैं। जिससे गर्मी में जूझ रहे लोगों को कुछ राहत मिलेगी।