फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   hardoi news,Brother-in-law's body found in river at sister-in-law's wedding

साली की शादी में आए बहनोई का नदी में मिला शव

Mon, 13 Jun 2022 06:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jun 2022 06:27 PM IST
विज्ञापन
hardoi news,Brother-in-law's body found in river at sister-in-law's wedding
फोटो-14- मृतक आदेश की फाइल फोटो - फोटो : HARDOI
पाली। साली की शादी में आने के बाद से लापता बहनोई का शव दूसरे दिन बाबरपुर गांव के पास गर्रा नदी में पड़ा मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने कपड़ों से उसकी शिनाख्त की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

हरपालपुर थाना क्षेत्र के मलौथा गांव निवासी आदेश (38) की ससुराल पाली के कहारकोला गांव में है। 12 जूून को उसकी साली केश कुमारी की शादी थी।
सात जून को वह पत्नी संतोषी और बच्चों को लेकर ससुराल आया था। 10 जून को वह ससुराल से लापता हो गया था। काफी खोजबीन करने के बाद भी उसका सुराग नहीं लगा।
परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। रविवार की देर रात बाबरपुर गांव स्थित खेड़ा के पास से निकली गर्रा नदी में ग्रामीणों ने एक शव पड़ा देखा। सूूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त के लिए आसपास गांवों में संपर्क किया।
विज्ञापन

जानकारी पर पहुंचे ससुर हरीराम ने कपड़ों से शव की शिनाख्त की। मृतक के भाई अभिषेक ने आरोप से इंकार किया। बताया कि आदेश मानसिक रूप से बीमार था।
घटना से तीन दिन पहले वह ससुराल के पास गर्रा नदी में कूदकर जान देने का प्रयास कर चुका था। ग्रामीणों ने उसे बचा लिया था। इसके बाद दोबारा उसने नदी में कूदकर जान दी। एसओ सुनील दत्त कौल ने बताया कि परिजनों ने आरोप से इंकार किया है। घटना की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

फोटो-15- नदी में पड़े शव को देखते पुलिसकर्मी व ग्रामीण

फोटो-15- नदी में पड़े शव को देखते पुलिसकर्मी व ग्रामीण- फोटो : HARDOI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed