फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   hardoi news,Boyfriend reached girlfriend's in-laws' house by becoming cousin

प्रेमिका की ससुराल पहुंचा प्रेमी, जड़ा थप्पड़

Mon, 23 May 2022 06:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 23 May 2022 06:51 PM IST
विज्ञापन
hardoi news,Boyfriend reached girlfriend's in-laws' house by becoming cousin
शाहाबाद (हरदोई)। प्रेमिका की बेवफाई पर उसका मौसेरा भाई बनकर ससुराल पहुंचे प्रेमी ने प्रेमिका को अकेले में थप्पड़ जड़ दिया। युवक की इस हरकत को प्रेमिका के पति ने देख लिया।
विज्ञापन

उसने ससुराल फोन करके पड़ताल की, तो मामला खुल गया। इस पर प्रेमिका के पति ने पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रेमी युवक को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

कानपुर के कल्याणपुर निवासी एक युवक शाहजहांपुर स्थित एक कोचिंग सेंटर से रेलवे की तैयारी कर रही था। इस दौरान शाहजहांपुर के रामचंद्र मिशन थाना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती से उसके प्रेम संबंध हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों का प्यार परवान चढ़ा, तो उन्होंने एक साथ जिंदगी गुजारने की फैसला कर लिया। इसबीच युवक कुछ दिनों के लिए अपने घर चला गया। दोनों की फोन पर बातचीत होती रही।
इधर 14 मई को युवती के परिजनों ने उसकी शादी शाहाबाद कस्बे के एक मोहल्ले में कर दी। इसकी जानकारी प्रेेमी को मिल गई। रविवार को वह प्रेमिका का मौसेरा भाई बनकर उसकी ससुराल पहुंच गया।
उसने प्रेमिका को घर में अकेले पाकर बेवफाई करने की बात कहकर थप्पड़ जड़ दिया। प्रेमी की यह हरकत प्रेमिका के पति ने देख ली। उसने कोतवाली में सूूचना देकर उसे पुलिस केे सुपुर्द कर ससुरालियों को जानकारी दी।

मायके पक्ष के आने पर पति ने उसे साथ रखने से इंकार कर दिया। वहीं प्रेमी उसे साथ लेकर जाने को सहमत था। कोतवाल सुरेश मिश्रा ने बताया कि दोनों से पूछताछ की जा रही है। युवती की बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed