{"_id":"608aa2238ebc3e246b0d874e","slug":"hardoi-news-bolero-collision-injured-bike-rider-and-teenager-hardoi-news-knp625885276","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार युवक व किशोर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार युवक व किशोर घायल
विज्ञापन
भरावन। अतरौली थाना क्षेत्र के हिराईखेड़ा निवासी शिवराम (48) ने गुरुवार पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उसका बेटा अनूप (20) गांव के रामशंकर (12) के साथ बाइक से संडीला गया था।
रात में वापस आते वक्त रास्ते में अतरौली के ग्राम जगसरा के पास स्थित ईंट भट्ठा के पास संडीला की तरफ से आ रही बोलेरो ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में उसका बेटा व रामशंकर दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
जबकि बाइक सड़क की दूसरी ओर खंती में घुस गई। इस पर चालक बोलेरो छोड़कर फरार हो गया। शिवराम ने बताया कि राहगीरों से सूचना मिलने के बाद पुलिस ने उसके बेटे व रामशंकर को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
एसओ संजीव शर्मा ने बताया कि बोलेरो व बाइक दोनों को कब्जे में ले लिया गया है। तहरीर मिली है जांच कर कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)