{"_id":"627becfd98d7612f4c606606","slug":"hardoi-news-blown-60-thousand-rupees-from-the-bag-of-an-old-man-who-was-buying-clothes-hardoi-news-knp6962281100","type":"story","status":"publish","title_hn":"कपड़े खरीद रहे वृद्घ के झोले से 60 हजार रुपये उड़ाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कपड़े खरीद रहे वृद्घ के झोले से 60 हजार रुपये उड़ाए
विज्ञापन
पाली। थाने से चंद कदम दूरी पर बाजार में बेटी की शादी के लिए कपड़े खरीद रहे वृद्ध के झोले से अज्ञात व्यक्ति ने 60 हजार रुपये पार कर दिए। पूरी घटना दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच की। एसओ घटना को छुपाने का प्रयास कर रहे हैं।
थाना क्षेत्र के ग्राम रसूलपुर निवासी गोवर्धन की बेटी रुचि की शादी 14 मई को है। बुधवार की दोपहर वह बेटी की शादी के लिए पाली बाजार में कपड़े खरीदने आया। वह एक रेडीमेड की दुकान पर कपड़े खरीद रहा था।
उसने पास में रखी बेंच पर रुपयों से भरा झोला रख दिया। वह कपड़े देखने में व्यस्त हो गया। इसी दौरान अज्ञात युुवक ने झोले में रखे 60 हजार रुपये पार कर दिए।
विज्ञापन
दुकानदार को रुपये देने केे लिए उसने जब झोले में हाथ डाला तो रुपये गायब थे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जांच की। वहीं एसओ सुनील कुमार घटना के बारे में जानकारी न होने की बात कह रहे है।