फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   hardoi news,Bike riding sweeper dies due to vehicle collision

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार सफाईकर्मी की मौत

Sat, 30 Apr 2022 05:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 30 Apr 2022 05:24 PM IST
विज्ञापन
hardoi news,Bike riding sweeper dies due to vehicle collision
hardoi news,Bike riding sweeper dies due to vehicle collision - फोटो : HARDOI
हरदोई। देहात कोतवाली क्षेेत्र के हरदोई-पिहानी मार्ग पर शनिवार की सुबह ड्यूटी करने बाइक से जा रहे सफाई कर्मी को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने उसे एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

ग्राम पूरा बहादुर निवासी संतोष (32) शहर के एक निजी स्कूल में सफाई कर्मी था। शनिवार सुबह वह बाइक से ड्यूटी करने जा रहा था। रास्ते में हरदोई-पिहानी मार्ग पर रारा गांव के सामने किसी वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन

टक्कर लगते ही वह बाइक समेत सड़क पर गिरकर घायल हो गया। हेलमेट न लगाए होने के कारण उसके सिर में गंभीर चोट लगी। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल के पास में मिले मोबाइल से परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ ही उसे एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा। जहां पर डॉक्टरों ने उसे परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया। कुछ ही देर में परिजन मौके पर आ गए।
परिजनों ने बताया कि मृतक के परिवार मेें पत्नी सोनल के अलावा तीन बच्चे हैं। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर शहर कोतवाली पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। देहात कोतवाल गंगेश शुक्ला ने बताया कि परिजनों की तरफ से तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

hardoi news,Bike riding sweeper dies due to vehicle collision

hardoi news,Bike riding sweeper dies due to vehicle collision- फोटो : HARDOI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed