{"_id":"62cab56e7fbe100a6256f556","slug":"hardoi-news-bike-riding-student-dies-two-injured-including-brother-hardoi-news-knp706740280","type":"story","status":"publish","title_hn":"hardoi news, हादसे में बाइक सवार बहन की मौत ,भाई समेत दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
hardoi news, हादसे में बाइक सवार बहन की मौत ,भाई समेत दो घायल
विज्ञापन
फोटो-11- मृतका प्रिया सिंह की फाइल फोटो
- फोटो : HARDOI
संडीला। कोतवाली क्षेत्र में हरदोई-लखनऊ मार्ग पर शनिवार देर शाम अज्ञात वाहन ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार भाई-बहन समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी भेजा। डॉक्टरों ने तीनों को लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। जहां पर बहन ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
गांव बेगमगंज निवासी सूरज (20) शनिवार देर शाम बालामऊ निवासी मौसी सरोज सिंह के यहां एक शादी में शामिल होने के लिए बाइक से जा रहा था। उसके साथ में बहन प्रिया (21), बाराबंकी के सफेदाबाद निवासी मामा विशाल सिंह (26) भी थे।
विज्ञापन
रास्ते में हरदोई-लखनऊ मार्ग पर आशू तिराहे के पास पीछे से आए अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। बाइक चला रहा सूरज हेलमेट लगाए था।
राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी भेजा। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन भी आ गए। डॉक्टरों ने घायलों की हालत नाजुक होने पर तीनों को लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।
जहां पर प्रिया ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। मृतका दो भाइयों के बीच अकेली थी। वह बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा थी। कोतवाल डीके सिंह ने बताया कि परिजनों की तरफ से तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।