{"_id":"62c4179d25b18e72c90ec4ab","slug":"hardoi-news-bike-riders-clashed-truck-crushed-two-died-hardoi-news-knp7058715177","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइकों की भिड़ंत में गिरे दो युवकों को ट्रक ने रौंदा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइकों की भिड़ंत में गिरे दो युवकों को ट्रक ने रौंदा, मौत
विज्ञापन
फोटो-01- मृतक नितेश की फाइल फोटो
- फोटो : HARDOI
सवायजपुर। लोनार कोतवाली क्षेत्र मेें सोमवार देर रात बाइक सवारों में भिड़ंत हो गई। दोनों सड़क पर गिर गए, इस दौरान ओवरटेक करते समय एक ट्रक ने उन्हें कुचल दिया। हादसे में दोनों की मौत हो गई।
गांव सौरंगपुर निवासी नितेश (18) परचून की दुकान चलाता था। सोमवार देर रात वह सवायजपुर कस्बे से दुकान का सामान खरीदकर बाइक से घर वापस जा रहा था।
इधर कटरा-बिल्हौर मार्ग पर फर्रुखाबाद के अमृतपुर थाना क्षेत्र के ताजपुर निवासी रामसेवक (30) भी बाइक से अपने घर जा रहा था। सदुल्लापुर गांव के पास नितेश गांव के मोड़ आने के चलते उल्टी दिशा से आ रहा था।
उसकी बाइक सामने से आ रहे राम सेवक की बाइक से भिड़ गई। टक्कर होते ही दोनों सड़क पर गिर गए। इस दौरान राम सेवक को ओवरटेक कर रहे ट्रक ने उन्हें कुचल दिया।
विज्ञापन
हादसे में रामसेवक की मौके पर मौत हो गई। जबकि नितेश गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दोनों बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने नितेश को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर दोनों के परिजन मौके पहुंचे।
पुलिस ने मंगलवार को दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया। लोनार कोतवाल विनोद यादव ने बताया कि तेज रफ्तार और एक बाइक सवार के गलत दिशा से आने के कारण हादसा हो गया। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

फोटो-02- मृतक नितेश के घर में गमगीन माहौल में मौजूद उसकी दादी राम देवी व मां सीमा व अन्य महिलाएं- फोटो : HARDOI