फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   hardoi news,Bike rider woman dies in accident, husband injured

हादसे में बाइक सवार महिला की मौत,पति घायल

Tue, 24 May 2022 06:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 24 May 2022 06:24 PM IST
विज्ञापन
hardoi news,Bike rider woman dies in accident, husband injured
फोटो-21- मृतका रुक्मिणी की फ़ाइल फोटो - फोटो : HARDOI
हरदोई। मझिला थाना क्षेत्र में स्टेशन मार्ग पर मंगलवार की दोपहर बाइक सवार दंपती को पीछे से आए बाइक सवार ने टक्कर मार दी। हादसे में दंपती घायल हो गए। पुुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भेजा। जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

ग्राम दौलतपुर गंगादास निवासी रोशनलाल (45) सरांय रानक गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक हैं। मंगलवार की दोपहर वह अपनी पत्नी रुक्मिणी (42) को शाहाबाद कस्बे से दवा दिलाकर घर वापस लौट रहे थे।
विज्ञापन

रास्ते में शाहाबाद-पिहानी मार्ग से स्टेशन मार्ग की तरफ मुड़ते समय पीछेे से आए बाइक सवार ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गिरकर घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुुताबिक बाइक चला रहे रोशन लाल हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के बाद दूसरा बाइक सवार मौके से फरार हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा। जहां डॉक्टरों ने रुक्मिणी को मृत घोषित कर दिया।

मृतक के चार बेटियां हैं। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर शहर कोतवाली पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। मझिला एसओ छोटेलाल ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

फोटो-22- घटना स्थल पर पड़ी बाइक के पास फोन पर बात कर रहा मृतका का पति

फोटो-22- घटना स्थल पर पड़ी बाइक के पास फोन पर बात कर रहा मृतका का पति- फोटो : HARDOI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed