{"_id":"628b8baec6c9cf23711eebd6","slug":"hardoi-news-arms-factory-caught-three-arrested-hardoi-news-knp6983413198","type":"story","status":"publish","title_hn":"असलहा फैक्ट्री पकड़ी, तीन आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
असलहा फैक्ट्री पकड़ी, तीन आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
हरदोई। पिहानी-बेनीगंज पुलिस की संयुक्त टीम ने आम के बाग में चल रही असलहा फैक्टरी पकड़ी। टीमों ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर बड़ी संख्या में असलहे बरामद किए हैं। एसपी राजेश द्विवेदी ने पुलिस लाइन सभागार में असलहा फैक्टरी का खुलासा कर आरोपियों को जेल भेज दिया।
एसपी ने बताया कि अवैध असलहा बनाने वालों पर ऑपरेशन पाताल शिकंजा कस रहा है। सोमवार की सुबह पिहानी-बेनीगंज पुलिस की संयुक्त टीम ने महमूदपुर नहर पुलिया के पास आम के चल रही असलहा फैक्टरी पकड़ी।
टीम ने मौके से राधे निवासी महमूदपुर कोतवाली बेनीगंज, जगरूप निवासी बद्दापुर मजरा उस्मानपुर और संतोष निवासी बजेहरा पिहानी को गिरफ्तार किया है।
उनकी निशानदेही पर एक देशी राइफल, एक देशी बंदूक, 14 तमंचा निर्मित, 8 तमंचे अर्द्ध निर्मित, कारतूस और असलहा बनाने के उपकरण बरामद किए। बताया कि आरोपी राधे बेनीगंज का हिस्ट्रीशीटर है। उसके खिलाफ गैंगस्टर समेत छह मामले दर्ज हैं।