फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   hardoi news,Another youth injured in the accident also died

हादसे में घायल दूसरे युवक ने भी तोड़ा दम

Wed, 01 Jun 2022 05:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jun 2022 05:39 PM IST
विज्ञापन
hardoi news,Another youth injured in the accident also died
फोटो-23- मृतक लालू की फाइल फोटो - फोटो : HARDOI
कछौना। कार की टक्कर से घायल दूसरे बाइक सवार युवक ने मंगलवार देर रात जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया। मरने वाले चचेरे भाई और अपने-अपने परिवार के एकलौते थे। बुधवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए।
विज्ञापन

संडीला कोतवाली क्षेत्र के थान गांव निवासी सूरज (23) और लालू (23) चचेरे भाई थे। मंगलवार को वह बाइक से दोनों कोथावां गए थे। जहां से लौटते समय अहिरावां गांव के पास सामने से कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन

हादसे में सूरज की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि लालू गंभीर रूप से घायल हो गया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लालू को एंबुलेंस से कोथावां सीएचसी भेजा था। जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

जहां देर रात लालू ने भी दम तोड़ दिया। कछौना कोतवाल संदीप सिंह ने बताया कि हादसे के बाद चालक कार छोड़कर फरार हो गया था। परिजन की तरफ से तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
दो परिवारों के चिराग बुझे
सूरज और लालू सगे चचेरे भाई और दोनों परिवारों के एकलौते चिराग थे। सूरज दो बहनों में और लालू पांच बहनों में अकेला भाई था। हादसे के बाद से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो रहा है।

कुछ दिन पहले ही आए थे घर
सूरज चंडीगढ़ में मजदूरी करता था। वह दो दिन पहले ही एक रिश्तेदार के यहां शादी में शामिल होने के लिए चंडीगढ़ से घर आया था। जबकि लालू दिल्ली में मजदूरी करता था, वह भी कुछ दिन पहले की घर आया था।

फोटो-27- मृतक सूरज की फाइल फोटो

फोटो-27- मृतक सूरज की फाइल फोटो- फोटो : HARDOI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed