फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   hardoi news, Angry young man started fire for not sending wife along, death

hardoi news ः पत्नी को साथ नहीं भेजने से क्षुब्ध युवक ने लगाई आग, मौत

Thu, 14 Jul 2022 06:06 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jul 2022 06:06 PM IST
विज्ञापन
hardoi news, Angry young man started fire for not sending wife along, death
हरदोई। शाहाबाद कस्बे के मोहल्ला गिगियानी में ससुराल आए युवक ने पत्नी को साथ नहीं भेजने और सास की पिटाई से क्षुब्ध होकर दरवाजे के बाहर मिट्टी का तेल डालकर खुद को आग लगा ली।
विज्ञापन

ससुरालियों ने किसी तरह आग बुझाकर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर ने हालत नाजुक होने पर उसे लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। परिजन उसे लेकर लखनऊ जा रहे थे लेकिन रास्ते में उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

शाहजहांपुर के रौजा थाने के भावलखेड़ा गांव निवासी अमन (25) का ननिहाल शाहाबाद कस्बे के मोहल्ला गिगियानी में है। उसका अपनी ममेरी बहन रजनी से प्रेम-प्रसंग था।
विज्ञापन
विज्ञापन

छह माह पूर्व दोनों ने भागकर दिल्ली के एक मंदिर में शादी कर ली थी। अमन के मुताबिक परिजनों के कहने पर एक माह पूर्व दोनों घर वापस आ गए थे। इसके बाद से रजनी अपने घर में थी। दो दिनों से वह रजनी को लेने के लिए आ रहा था। आरोप है कि परिजन उसे भेज नहीं रहे थे।
गुरुवार सुबह अमन एक बोतल में मिट्टी का तेल लेकर ससुराल पहुंचा। दरवाजे के बाहर खड़े होकर उसने आग लगने की धमकी दी। इस पर सास उर्मिला ने उसकी पिटाई कर दी।

इससे क्षुब्ध होकर उसने मिट्टी का तेल खुद पर डालकर आग लगा ली। घटना से मोहल्ले में सनसनी फैल गई। कोतवाल सुरेश मिश्रा ने बताया कि घटना संज्ञान में है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed