{"_id":"60b26fd28ebc3e5563719a71","slug":"hardoi-news-angry-ex-serviceman-over-indecency-with-militry-hardoi-news-knp630966558","type":"story","status":"publish","title_hn":"फौजी के साथ अभद्रता का आरोप लगा पूर्व सैनिक खफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फौजी के साथ अभद्रता का आरोप लगा पूर्व सैनिक खफा
विज्ञापन
हरदोई। इटौली पुल पर पुलिस दरोगा ने वाहन चेकिंग के नाम पर फौजी से अभद्रता कर दी। यह आरोप लगाते हुए हरदोई पूर्व सैनिक वेलफेयर फाउंडेशन के पदाधिकारियों व पूर्व सैनिकों ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंप कर कार्रवाई की मांग की।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पुलिस महानिदेशक को संबोधित ज्ञापन पुलिस अधीक्षक अनुराग वत्स को सौंपते हुए अध्यक्ष अशोक कुमार अग्निहोत्री ने कहा कि टड़ियावां निवासी सैनिक विनीत गुप्ता 24 मई को टड़ियावां से जिला मुख्यालय आ रहे थे।
इस दौरान एक पुलिस दरोगा ने वाहन चेकिंग के नाम पर उनसे अभद्रता की, यहां तक मारपीट भी हुई। जिसकी शिकायत जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक दोनों से की गई लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
इस घटना से पूर्व सैनिक आहत हैं व जांच कराकर कार्रवाई कराने की मांग है। इस मौके पर रुद्रदत्त दीक्षित, कमलेश दीक्षित, आरके शुक्ला, आरके अवस्थी, सत्यराम यादव, उमेश यादव, राजीव सिंह आदि मौजूद रहे।