फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   hardoi news,Allegation: The girl was thrown from the terrace for opposing the molestation

छेड़छाड़ का विरोध करने पर किशोरी को छत से फेका

Mon, 06 Jun 2022 04:03 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jun 2022 04:03 PM IST
विज्ञापन
hardoi news,Allegation: The girl was thrown from the terrace for opposing the molestation
हरदोई। अतरौली थाना क्षेत्र निवासी एक किशोरी ने छेड़छाड़ का विरोध किया, तो युवक ने उसे छत से नीचे फेंक दिया। आरोप है कि स्थानीय पुलिस ने भी आरोपी के खिलाफ केस दर्ज नहीं किया। सोमवार को पीड़िता ने पिता के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई।
विज्ञापन

सोमवार को एसपी कार्यालय आए पीड़िता के पिता ने एएसपी पूर्व अनिल कुमार को दिए प्रार्थना-पत्र में बताया कि एक जून को रात में वह खेत की रखवाली करने गया था। उसकी 14 वर्षीय बेटी छत पर लेटी थी।
विज्ञापन

रात करीब एक बजे गांव का एक युवक पीछे की दीवार से छत पर चढ़ा और बेटी से छेड़छाड़ करने लगा। बेटी के शोर मचाने पर उसकी बड़ी बेटी और पत्नी भी छत पर पहुंच गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों को आते देख युवक ने बेटी को छत से नीचे फेंक दिया और फरार हो गया। छत से फेंके जाने से बेटी के पैर व कमर में गंभीर चोटें आई हैं।
पीड़ित पिता ने बताया कि दो जून को उसने थाने में आरोपी के खिलाफ तहरीर दी थी, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। इसके दो दिन बाद भी वह पूरा दिन थाने में बैठा रहा, लेकिन सुनवाई नहीं हुई।

एएसपी ने मामले की जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। कोतवाल दीपक शुक्ला ने बताया तहरीर मिलने पर आरोपी को हिरासत में लिया था। किशोरी को मेडिकल के लिए बुलाया था, लेकिन परिजन उसे लेकर नहीं आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed