फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   hardoi news,Alcohol addicted laborer hanged himself

शराब के लती मजदूर ने फांसी लगाकर दी जान

Wed, 04 May 2022 04:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 04 May 2022 04:33 PM IST
विज्ञापन
hardoi news,Alcohol addicted laborer hanged himself
हरदोई। लोनार कोतवाली क्षेत्र के झौहाना गांव में मंगलवार की रात शराब के लती मजदूर ने गांव के बाहर पेड़ में गमछे केे फंदे से फांसी लगाकर जान दे दी। परिजनों ने उसका मानसिक संतुलन ठीक न होने की बात कही है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

ग्राम झौहाना निवासी रामतीर्थ (26) मजदूरी करता था। मंगलवार की रात वह घर से निकल गया। सुबह खेतों की तरफ शौच को गए ग्रामीणों ने पेड़ पर गमछे के फंदे से उसका शव लटकते देखा।
विज्ञापन

ग्रामीणों की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मृतक के पिता रामऔतार ने बताया कि रामतीर्थ शराब पीने का आदी था। जिससे उसका मानसिक संतुलन ठीक नहीं रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे परेशान होकर उसने जान दे दी। मृतक अविवाहित था। वह तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था। कोतवाल इंद्रेश यादव ने बताया कि युवक शराबी था। आशंका है कि नशे की हालत में उसने फांसी लगाई है। घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed