{"_id":"62585cfa8d4ef67e605d773e","slug":"hardoi-news-adm-stopped-the-salary-of-eo-of-bilgram-and-madhauganj-hardoi-news-knp6911016161","type":"story","status":"publish","title_hn":"एडीएम ने बिलग्राम व माधौगंज के ईओ का वेतन रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एडीएम ने बिलग्राम व माधौगंज के ईओ का वेतन रोका
विज्ञापन
फोटो-29- सफ़ाई व्यवस्था का निरीक्षण करती ए डी एम वंदना त्रिवेदी
- फोटो : HARDOI
बिलग्राम। बिलग्राम और माधौगंज नगर निकाय क्षेत्र में खराब सफाई से नाराज एडीएम वंदना त्रिवेदी ने दोनों निकायों के ईओ का वेतन रोकने के निर्देश दिए हैं।
गुरुवार को दिन में करीब दो बजे एडीएम ने नगर पालिका परिषद के सदर बाजार से गुजरने वाले नाले की सफाई व्यवस्था देखी। नाले में गंदगी देखकर एडीएम ने ईओ को बुलवाया।
वरिष्ठ लिपिक रूपेश खन्ना ने जानकारी दी कि ईओ मुख्यालय में नही हैं। एडीएम ने सफाई टीम को भी बुलाकर फटकार लगाई। कर्मचारियों से कहा कि यदि सफाई व्यवस्था नहीं सुधरी तो निकाय का धन रोक दूंगी।
एडीएम ने तत्काल सफाई व्यवस्था सुचारु कराने और दोबारा निरीक्षण करने की बात कही। इससे पहले उन्होंने माधौगंज की सफाई व्यवस्था देखी। यहां भी उन्हें पर्याप्त सफाई नजर नहीं आई।
विज्ञापन
उन्होंने यहां भी ईओ के वेतन रोकने के निर्देश दिए। एडीएम ने बताया कि संचारी रोग नियंत्रण अभियान के बावजूद सफाई को लेकर दोनों निकाय गंभीर नहीं हैं। इसलिए दोनों निकायों की सफाई के लिए मुख्य जिम्मेदार ईओ का वेतन रोकने की कार्रवाई की जा रही है।