Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi, Newlywed's body found hanging in her in-laws' house

हरदोईः ससुराल में फंदे से लटका मिला नवविवाहिता का शव

Sun, 18 Sep 2022 10:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 18 Sep 2022 10:33 PM IST
विज्ञापन
Hardoi, Newlywed's body found hanging in her in-laws' house
हरदोई। चार माह पहले शादीशुदा युवक से प्रेम विवाह करने वाली महिला का शव रविवार को ससुराल में फंदे से लटकता मिला। महिला की मां ने बेटी की हत्या कर शव लटकाए जाने का अंदेशा जताया। उसने थाना पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। पति ने आत्महत्या किए जाने की जानकारी पुलिस को दी है।
विज्ञापन

टड़ियावां थाना क्षेत्र के गांव इमामपुर निवासी शादीशुदा शिव शर्मा से वरियाताला निवासी नीतू (20) ने चार महीने पहले अंतरजातीय प्रेम विवाह किया था।
शादी के बाद शिव दोनों पत्नियों के साथ एक ही मकान में रह रहा था। लोगों की मानें तो शादी के कुछ दिनों बाद दोनों में कहासुनी होने लगी। नीतू का शव रविवार सुबह घर के टिन शेड में फंदे से लटका मिला। उसकी हत्या हुई या उसने आत्महत्या की है? इस सवाल पर अब जांच हो रही है।
विज्ञापन

पंचायत के बाद हुई थी शादी
इमामपुर और वरियाताला आसपास के गांव हैं। शिव की इलेक्ट्रानिक की दुकान हबीबपुर रावल बाजार में है। नीतू का बाजार में आना-जाना था। यहीं पर दोनों का संपर्क और फिर प्यार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिव ने नीतू को यह नहीं बताया कि वह विवाहित है। नीतू से उसके संबंध प्रगाढ़ होते गए। दोनों ने शादी करने का निर्णय लिया लेकिन जब यह पता लगा कि पहली पत्नी है तो इसमें बाधा पड़ गई। कुछ जिम्मेदारों ने पंचायत कराई। इसके बाद दोनों ने शादी कर ली।

कोट--
मौके का निरीक्षण किया है। अभी तहरीर नहीं मिली है। मृतका के पिता के नोएडा से आने का इंतजार है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। तब तक पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी आ जाएगी। - परशुराम सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed