फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   hardoi nagar palika first in up in swachta meter

हरदोई पालिका ने तोड़े पिछले रिकार्ड, यूपी में प्रथम

Fri, 21 Aug 2020 03:03 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2020 03:03 PM IST
विज्ञापन
hardoi nagar palika first in up in swachta meter
नगर पालिका चेयरमैन सुख सागर मिश्रा को मिठाई खिलाते ईओ नगर पालिका रविशंकर शुक्ला। संवाद - फोटो : HARDOI
हरदोई। स्वच्छता सर्वेक्षण में हरदोई नगर पालिका ने पिछले रिकार्ड तोड़कर प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। वहीं अपने-अपने वर्गों में मल्लावां व शाहाबाद नगर पालिकाओं ने भी जिले को गौरवान्वित किया है।
विज्ञापन

स्वच्छता सर्वेक्षण में एक से 10 लाख जनसंख्या वाले नगर निकायों में राष्ट्रीय स्तर पर जो सूची जारी हुई है, उसमें हरदोई सदर पालिका को 68 वां स्थान प्राप्त हुआ है। यूपी में प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया है। इसकी सूचना मिलते ही नगर पालिका चेयरमैन सुख सागर मिश्रा व ईओ रविशंकर शुक्ला की अगुवाई में पालिका में मिठाई बांटी गई।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जिले ने स्वच्छता सर्वेक्षण में 3650 स्कोर प्राप्त किया है। इससे पूर्व नेशनल स्तर पर वर्ष 2018 में 343 वां, 2019 में 116 वां स्थान प्राप्त किया था। जबकि राज्य स्तर पर 2018 में 39वां और 2019 में आठवां स्थान प्राप्त हुआ था। इस उपलब्धि पर जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने भी सभी को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नार्थ जोन में मल्लावां को द्वितीय स्थान
मल्लावां। जिले की नगर पालिका मल्लावां में बेस्ट सस्टेनेबल सिटी श्रेणी में राज्य स्तर पर प्रथम व जोन स्तर पर द्वितीय स्थान प्राप्त कर जिले को गौरवान्वित किया है। ईओ मुकेश निगम व चेयरमैन अंकित जायसवाल ने बताया कि स्वच्छ सर्वेक्षण में मल्लावां नगर पालिका को 25 से 50 हजार वाले आबादी क्षेत्र के तहत नार्थ जोन में द्वितीय स्थान व स्टेट जोन में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इसके लिए सचिव, आवास व शहरी कार्य मंत्रालय भारत सरकार द्वारा ऑनलाइन एनआईसी में सम्मानित भी किया गया। इस दौरान एडीएम संजय कुमार सिंह भी मौजूद रहे।
नार्थ जोन में शाहाबाद पालिका को नौवां स्थान
शाहाबाद। स्वच्छता सर्वेक्षण 2020 के सर्वे में नार्थ जोन में शामिल 98 नगर पालिकाओं में शाहाबाद नगर पालिका परिषद को नौवां स्थान प्राप्त हुआ है। जिससे लोगों में खुशी की लहर छा गई। अधिशासी अधिकारी विमला पति ने बताया कि उत्तर प्रदेश में शाहाबाद नगर पालिका परिषद को आठवां और मंडल में दूसरा स्थान मिला है।

जो शाहाबाद नगर पालिका परिषद के लिए गौरव की बात है। नगर पालिका परिषद को आदर्श नगर पालिका परिषद बनाने के लिए पूर्व पालिका चेयरमैन आसिफ खान बब्बू एवं उनकी पत्नी नसरीन बानो चेयरमैन नगरपालिका परिषद शाहाबाद का विशेष योगदान रहा है। पूर्व चेयरमैन स्वच्छता के मामले में नगर पालिका परिषद में काफी सक्रिय रहे। उसके बाद से उनकी पत्नी नसरीन बानो सरकार के स्वच्छता अभियान पर विशेष जोर देतीं आईं हैं। इस क्रम में नगर पालिका परिषद द्वारा लोगों को वार्ड-वार्ड शिविर लगाकर जागरूक किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed