फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   hardoi, muradabad, bareily, gola gokunnath enters in semifinals

हरदोई, मुरादाबाद, बरेली व गोला सेमीफाइनल में

Tue, 03 Dec 2019 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 03 Dec 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
hardoi, muradabad, bareily, gola gokunnath enters in semifinals
हरदोई में जीआईसी में श्रीश चंद्र मेमोरियल प्रादेशिक हॉकी टूर्नामेंट। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : HARDOI
श्रीशचंद्र मेमोरियल प्रादेशिक हॉकी टूर्नामेंट के तीसरे दिन टीमों ने सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए भरसक प्रयास किए। हरदोई, मुरादाबाद, बरेली व गोला के खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन कर टीम को सेमीफाइनल में पहुंचा दिया।
विज्ञापन

राजकीय इंटर कालेज में चल रही राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में मंगलवार को क्वार्टर फाइनल मैच खेले गए। पहला मैच श्रीशचंद्र हॉकी मेमोरियल एकेडमी ए व गोला गोकर्णनाथ के बीच खेला गया। इसमें गोला की टीम ने हरदोई को 4-2 से हराया। दूसरे मैच में मुरादाबाद ने ट्राइब्रेकर में प्रतापगढ़ को 5-4 से हराया।
विज्ञापन

तीसरे मैच में बरेली ने बिजनौर को 5-0 से हराया। चौथे मैच में श्रीशचंद्र हॉकी एकेडमी बी ने बहराइच को 2-1 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
टीम मैनेजर अजय प्रताप सिंह ने बताया कि बुधवार को हरदोई, मुरादाबाद, बरेली व गोला के बीच मैच सेमीफाइनल मैच खेले जाएंगे। इस मौके पर राइस मिल अध्यक्ष राकेश अग्रवाल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल, उमेश अग्रवाल, गोविंद नानवानी, योगेंद्र दत्त मिश्रा, आशीष महेश्वरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed