{"_id":"635ebfa7c6c9a67848341c37","slug":"hardoi-meeting-hangama-hardoi-news-up-news-hardoi-news-knp72572312","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाइटों की खरीद में धांधली, सभासदों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाइटों की खरीद में धांधली, सभासदों ने किया हंगामा
विज्ञापन
पाली नगर पंचायत सभागार में बैठक करती चेयरमैन दीपा अवस्थी
- फोटो : HARDOI
पाली। नगर पंचायत की रविवार को आखिरी बैठक हंगामेदार रही। सभासदों ने चेयरमैन पर मनमानी का आरोप लगाते हुए पांच साल में हुए कार्यों की जांच कराने की मांग की। 1.50 करोड़ की लागत से नगर में लगीं स्ट्रीट लाइटों में भ्रष्टाचार का मामला उठा। कहा गया कि एक साल के अंदर ही लाइटें खराब हो र्गइं, अब इनके पोल में बिजली का बल्ब लटका दिया गया है। इसके अलावा नगर में सफाई और पानी व्यवस्था चौपट होने पर सभासदों ने बोर्ड बैठक का बहिष्कार किया।
पंचायत सभागार में आयोजित बोर्ड की बैठक में चेयरमैन दीपा अवस्थी की अध्यक्षता में जून 2022 से सितंबर 2022 तक 84.25 लाख रुपये आय और 1.27 करोड़ रुपये खर्च की जानकारी दी। इस पर सभासदों ने नगर में हुए विकास कार्यों में धांधली का आरोप लगाकर हंगामा कर दिया।
बाजार वार्ड के सभासद आजाद गुप्ता कहा कि एक साल पहले करीब डेढ़ करोड़ की लागत से लगी स्ट्रीट लाइटें खराब हो चुकी हैं। इन पर अब बल्ब लटका दिए गए हैं। आजाद ने आरोप लगाया कि लाइटों की खरीद में सरकारी धन की बंदरबांट हुई है, इसकी जांच कराई जाए।
विज्ञापन
इसके अलावा खराब पांच टैंकरों के साथ अच्छे टैंकर मनमाने तरीके से बेचे जाने का मामला उठाया। कहा कि अब पंचायत के पास के तीन टैंकर बचे हैं। खारा कुआं बेनी वार्ड के सभासद दिलीप दीक्षित ने बीते पांच साल में नगर में हुए विकास कार्यों में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए जांच कराने की मांग की।
कांजी सराय वार्ड के सभासद अजीत गुप्ता ने नगर में बदहाल सफाई और पेयजल व्यवस्था का मामला उठाया। कहा कि नगर में गंदगी का अंबार है। लोगों को पानी नहीं नसीब हो रहा है। कोई कारगर कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। विकास कार्यों पर अनदेखी होने और सुनवाई नहीं होने से कई सभासदों ने बोर्ड मीटिंग का बहिष्कार किया।
हंगामे के बीच पास हुईं योजनाएं
हंगामे के बीच चेयरमैन मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना के तहत सड़क, लाइट, अंत्येष्टि स्थल, पेयजल, सामुदायिक एवं सार्वजनिक शौचालय, रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम और कल्याण मंडप आदि विकास कार्य योजनाएं सर्वसम्मति से पास हुईं। बैठक में ईओ प्रकाश चंद्र गोपालन, वरिष्ठ लिपिक राकेश दीक्षित, सभासद दिलीप दीक्षित, अजीत गुप्ता, आकाश गुप्ता, रामू अग्निहोत्री, मुकेश कुशवाहा आदि मौजूद रहे।