{"_id":"62efa9f69796517fc5367c92","slug":"hardoi-many-teenagers-were-raped-on-the-fields-hardoi-news-knp7116309144","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरदोईः खेतों पर कई किशोरी के साथ दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरदोईः खेतों पर कई किशोरी के साथ दुष्कर्म
विज्ञापन
पिहानी। क्षेत्र के एक गांव में खेतों की ओर गई किशोरी के साथ एक युवक ने दुष्कर्म किया। इसके बाद धमकी देकर फरार हो गया। पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
कोतवाली पहुंचे पीड़िता के पिता ने पुलिस को तहरीर दी है। इसमें बताया कि उसकी 14 वर्षीय पुत्री रविवार सुबह खेतों की तरफ गई थी। वहां पहले से मौजूद भूधरपुरवा के मजरा फत्तेपुर निवासी अनंतराम उर्फ लल्ला ने उसे पकड़कर दुष्कर्म किया।
आरोपी घटना के बारे मेें किसी को बताने पर बेटी को जान से मारने की धमकी दी और फरार हो गया। बेटी ने घर आकर आपबीती बताई। कोतवाल बेनीमाधव त्रिपाठी ने बताया कि आरोपी युवक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत दुष्कर्म, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। युवक की तलाश की जा रही है।