फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Dead body of lover couple found hanging on tree in Hardoi

Hardoi:  पेड़ पर फंदे से लटका मिला प्रेमी-युगल का शव, किशोरी के पर्स से मिला सुसाइड नोट, जानें पूरा मामला

Thu, 01 Sep 2022 06:33 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Thu, 01 Sep 2022 06:33 PM IST
सार

टड़ियावां थाना क्षेत्र के बेहटी गांव में झाड़ियों के बीच पेड़ पर फंदे से प्रेमी-युगल का शव लटका मिला। किशोरी के पर्स से सुसाइड नोट भी मिला है। पुलिस ने नोट कब्जे में लेकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
 

विज्ञापन
Dead body of lover couple found hanging on tree in Hardoi
प्रेमी युगल ने की आत्महत्या (सांकेतिक) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हरदोई जिले में टड़ियावां थाना क्षेत्र के बेहटी गांव के पास झाड़ियों में बृहस्पतिवार को प्रेमी-युगल का शव शीशम के एक ही पेड़ में दुपट्टे और अंगौछे के फंदे से लटका मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। एसपी राजेश द्विवेदी ने जांच की।

विज्ञापन

किशोरी की पर्स में मिले सुसाइड नोट को एसपी ने कब्जे में लिया है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एटा जिले के जैथरा निवासी ज्योति (17) बचपन से अपने ननिहाल हरियावां के मरई बसोहा गांव में नाना शिवकुमार के पास रहती थी। गांव स्थित एक इंटर कॉलेज में कक्षा 11 की छात्रा थी।

विज्ञापन

मरई बसोहा में पड़ोस में रहने वाले शोभित (20) से काफी समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। दोनों अलग-अलग जाति के थे। दोनों के संबंधों की जानकारी परिजन को थी। शोभित टड़ियावां के अजीजपुर गांव में अपने ननिहाल में रहकर बीए प्रथम की पढ़ाई कर रहा था। परिजन के मुताबिक तीन दिन पहले शोभित घर आया था।

ज्योति बुधवार सुबह स्कूल जाने की बात कहकर घर से निकली थी। देर शाम तक घर न आने पर परिजन ने ज्योति की तलाश की। शोभित भी घर नहीं पहुंचा। बृहस्पतिवार की सुबह 11 बजे टड़ियावां थाने के बेहटी गांव के पास झाड़ियों में खड़े शीशम के पेड़ में दुपट्टे व अंगौछे के फंदे से दोनों के शव लटके मिले।

विज्ञापन

खेतों तरफ गए ग्रामीणों ने शव लटके देख पुलिस को सूचना दी। जानकारी होने पर दोनों के परिजन भी पहुंच गए। एसपी ने बताया कि सुसाइड नोट मिला है। जिससे में दोनों के नाम और अलग-अलग जाति के होने व आत्महत्या करने का उल्लेख है। सुसाइड नोट की राइटिंग का मिलान कराकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed