{"_id":"6314d6cc1ef1fa771a06d2d2","slug":"hardoi-letter-written-to-investigate-the-dispute-between-beo-and-headmistress-hardoi-news-knp716378416","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरदोईः बीईओ और प्रधानाध्यापिका विवाद की जांच कराने को लिखा पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरदोईः बीईओ और प्रधानाध्यापिका विवाद की जांच कराने को लिखा पत्र
विज्ञापन
हरदोई/संडीला। भरावन ब्लॉक में ढिकुन्नी गांव स्थित प्राथमिक स्कूल का निरीक्षण करने पहुंची बीईओ सिमी निगार का शनिवार को प्रधानाध्यापिका आशीष अवस्थी के बीच विवाद हुआ था। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस मामले में बीएसए ने डीएम को पत्र भेजकर प्रकरण की जांच किसी अन्य विभाग के अधिकारी से कराने की संस्तुति की है।
बेसिक शिक्षा अधिकारी वीपी सिंह ने रविवार को कहा कि दोनों पक्ष एक ही विभाग के हैं। इसलिए किसी अन्य विभाग के अधिकारी से जांच कराने की संस्तुति करके जिलाधिकारी को पत्र भेजा जाएगा।
संबंधित अधिकारी की जांच रिपोर्ट मिलने पर अगली कार्रवाई होगी। घटना को लेकर पुलिस ने अभी कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। बीईओ व प्रधानाध्यापिका ने एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन
तहरीर में बीईओ ने बताया है कि शनिवार को वह ढिकुन्नी गांव स्थित प्राथमिक स्कूल का निरीक्षण करने पहुंची। स्कूल में उन्हें अव्यवस्थाएं मिलीं। उन्होंने प्रधानाध्यापिका आशीष अवस्थी को व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
प्रधानाध्यापिका ने नहीं माना उनकी तीखी नोंकझोंक हुई। किसी व्यक्ति ने घटनाक्रम का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। एसओ दीपक शुक्ला ने बताया कि विभागीय जांच होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।