फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi, Laborer's health deteriorated due to injection of quacks, death

हरदोईः झोलाछाप के इंजेक्शन से बिगड़ी मजदूर की तबियत, मौत

Sun, 17 Jul 2022 06:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jul 2022 06:15 PM IST
विज्ञापन
Hardoi, Laborer's health deteriorated due to injection of quacks, death
बेहटा गोकुल। थाना क्षेत्र के यासीनपुर गांव में रविवार सुबह एक झोलाछाप के पास से दर्द का इंजेक्शन लगवाकर काम करने गए मजदूर की तबीयत बिगड़ गई।
विज्ञापन

उसे लेकर साथी मजदूर शाहाबाद सीएचसी ले जा रहे थे लेकिन रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। परिजनों ने झोलाछाप पर गलत इंजेक्शन लगाने से मौत होने का आरोप लगाया है।
गांव यासीनपुर निवासी रामराज (35) मजदूर था। वह शाहाबाद कस्बा स्थित पेट्रोल पंप पर काम करता था। उसके हाथ की उंगली में जख्म होने से दर्द हो रहा था।
पत्नी ममता के मुताबिक रविवार सुबह वह गांव में एक झोलाछाप के यहां दवा लेने गया था। आरोप है कि झोलाछाप ने इंजेक्शन लगा दिया। इंजेक्शन लगवाने के बाद वह पेट्रोल पंप पर चला गया।
विज्ञापन

रास्ते में ही उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। पेट्रोल पंप पर पहुंचते ही वह बेहोश होकर गिर गया। यह देख उसे लेकर साथी मजदूर सीएचसी जा रहे थे लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथियों ने घटना की सूचना उसके परिजनों को दी। कुछ ही देर में परिजन मौके पर आ गए। परिजनों ने झोलाछाप पर गलत इंजेक्शन लगाने से मौत होने का आरोप लगाया है।

मृतक के परिवार में पत्नी के अलावा तीन बच्चे हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। शाहाबाद कोतवाल सुरेश मिश्रा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed