{"_id":"63162c7e1de88842047d4519","slug":"hardoi-laborer-dies-in-suspicious-circumstances-in-delhi-hardoi-news-knp7165540183","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरदोईः दिल्ली में संदिग्ध हालात में मजदूर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरदोईः दिल्ली में संदिग्ध हालात में मजदूर की मौत
विज्ञापन
फोटो-51- मृतक संदीप की फाइल फोटो
- फोटो : HARDOI
हरपालपुर। अरवल थाना क्षेत्र के बेहटा मुड़िया गांव निवासी एक युवक की दिल्ली के बवाना में रविवार को संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मकान मालिक की सूचना पर परिजन रात में दिल्ली पहुंच गए और शव लेकर सोमवार शाम गांल लौटे। परिजन ने घटना की सूचना पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बेहटा मुड़िया गांव निवासी संदीप (24) दिल्ली की एक निजी कंपनी में काम करता था। वह बवाना सेक्टर 170 में किराये पर कमरा लेकर रहता था। रविवार शाम उसकी संदिग्ध हालात में मौत हो गई।
मकान मालिक ने जीने से गिरकर मौत होने की सूचना परिजन को दी। रात में परिजन निजी वाहन से दिल्ली पहुंचे। मृतक के परिवार मेें पत्नी छाया के अलावा दो वर्ष का बेटा है।
विज्ञापन
घटना से घर में कोहराम मचा है। अरवल एसओ छोटेलाल ने बताया कि परिजनों की सूचना पर शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।