{"_id":"633f17139f56fe402759fde1","slug":"hardoi-kshatriyas-worshiped-weapons-hardoi-news-knp7219144194","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरदोईः क्षत्रियों ने किया शस्त्रों का पूजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरदोईः क्षत्रियों ने किया शस्त्रों का पूजन
विज्ञापन
फोटो-06- कांग्रेस कार्यालय में दशहरा पर्व पर क्षत्रिय सम्मेलन में बोलते जिला अध्यक्ष आशीष कुमार स?
- फोटो : HARDOI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। दशहरे पर बुधवार को क्षत्रिय भवन में हवन व शस्त्र पूजन किया गया। इसके बाद आरआर इंटर कॉलेज मैदान में आयोजित क्षत्रिय सम्मेलन में समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि प्रदेश के सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर ने कहा कि सच की जीत के प्रतीक विजयदशमी पर हम सभी को देश और समाज की उन्नति का संकल्प लेना चाहिए। जीत हमेशा सत्य की होती है। इसलिए हमें सच का रास्ता अपनाना चाहिए। उन्होंने शिक्षा और स्वास्थ्य को लेकर सभी से जागरूक रहने की अपील की।
सेवानिवृत्त आईएएस अवधेश सिंह राठौर ने कहा कि सत्य और अहंकार के भेद को पहचाने का त्योहार है। हम सभी को आपसी प्रेम सद्भाव के साथ सत्य के साथ चलना चाहिए। सवायजपुर विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू ने कहा कि संकल्प व शक्ति के अस्त्रों से ही असत्य रूपी रावण को परास्त किया जा सकता है। उन्होंने क्षत्रिय समाज को शिक्षित सुसंस्कृत व एकजुट होने की अपील की।
विज्ञापन
यहां साध्वी प्रज्ञा भारती, अशोक सिंह मुनौरापुर, क्षत्रिय महासभा के अध्यक्ष राजपाल सिंह, कुंवर राम बहादुर सिंह, अनिल सिंह बीरू, भरखनी ब्लॉक अंजू सिंह ने संबोधित किया। यहां भाजपा जिलाध्यक्ष सौरभ मिश्रा, धीरेंद्र प्रताप सिंह सेनानी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख राजेश सिंह इटौली, अजीत सिंह बब्बन, पंचायत उद्योग अध्यक्ष शिशुपाल सिंह, त्रिलोकी सिंह गौर आदि मौजूद रहे।
कांग्रेस ने किया क्षत्रिय प्रतिनिधि सम्मेलन
हरदोई। कांग्रेस कार्यालय पर दशहरा में क्षत्रिय प्रतिनिधि सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता साधू सिंह सोमवंशी ने की। कांग्रेस जिलाध्यक्ष आशीष कुमार सिंह ने कहा कि समाज को नुकसान पहुंचाने वाले जयचंदों को चिह्नित कर उनका बहिष्कार किया जाना चाहिए।
जब क्षत्रिय समाज के किसी गरीब, मजदूर को मदद की जरूरत पड़ती है तो कोई तथाकथित क्षत्रिय हितैषी संगठन उसके साथ खड़ा नहीं दिखता। यहां श्यामा कुमार सिंह, अजयपाल सिंह, सुशील कुमार सिंह, अनिल कुमार सिंह, अजीत सिंह चंदेल आदि रहे। (संवाद)

फोटो-07- आरआर इंटर कॉलेज में दशहरा पर्व पर क्षत्रिय समाज के कार्यक्रम में मेधावीयों को सम्मानित कर?- फोटो : HARDOI

फोटो-08- कार्यक्रम में जुटी भीड़- फोटो : HARDOI