फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi: Kiln owner said, will not manufacture bricks this year

हरदोईः भट्ठा मालिक बोले, इस साल नहीं करेंगे ईंटों का निर्माण

Sun, 17 Jul 2022 06:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jul 2022 06:42 PM IST
विज्ञापन
Hardoi: Kiln owner said, will not manufacture bricks this year
फोटो-25- ईट निर्माता कल्याण समिति की बैठक में बोलते अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल - फोटो : HARDOI
हरदोई। ईंट निर्माता कल्याण समिति की बैठक में भट्ठा मालिकों ने कहा कि ईंट निर्माण बंद करना मजबूरी हो गया है क्योंकि सरकार ईंट उद्योग की समस्याओं के प्रति ध्यान नहीं दे रही है।
विज्ञापन

एक ओर जीएसटी की दरें बढ़ा दी गई हैं, तो दूसरी तरफ कोयला के दाम काफी बढ़ गए हैं। इसके साथ ही ईंट की पथाई के लिए मिट्टी के खनन को लेकर भी तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में भट्ठों को चलाना मुश्किल भरा हो गया है।
विज्ञापन

एक रिसार्ट परिसर में आयोजित बैठक में समिति अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल ने कहा कि समस्याओं के निस्तारण को लेकर जिलों से लेकर दिल्ली तक प्रदर्शन किया गया।
सरकार का ध्यान इस ओर आकर्षित कराते हुए बढ़ी जीएसटी दरों का वापस करने, कोयला के दामों पर लगाम लगाने एवं मिट्टी खनन आदि की दिक्कतों को दूर करने की मांग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मगर सरकार ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। गांव का यह सबसे पुराना कुटीर उद्योग बंद होने की कगार पर है। भट्ठा बंद होने से हजारों श्रमिक बेरोजगार हो जाएंगे।
मजबूरी में हमें भट्टों पर इस साल हड़ताल करने का निर्णय लेना पड़ रहा है। बैठक में समिति उपाध्यक्ष विमल गुप्ता, महामंत्री योगेंद्र मिश्रा सहित अन्य भट्ठा मालिकों एवं संचालकों ने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि इस साल ईंट का निर्माण नहीं करेेंगे।
क्योंकि बढ़ी हुई जीएसटी दरों एवं कोयला आदि की समस्याओं के चलते ईंट बनाकर बेंच पाना संभव नहीं है। बैठक में आलोक अग्रवाल, मोहित अग्रवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed