{"_id":"62e7d55b662dd156360082a7","slug":"hardoi-indecency-with-mnrega-workers-report-on-five-pradhan-gave-police-complaint-hardoi-news-knp71057622","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरदोईः मनरेगा मजदूरों से अभद्रता, पांच पर रिपोर्ट, प्रधान ने दी पुलिस को तहरीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरदोईः मनरेगा मजदूरों से अभद्रता, पांच पर रिपोर्ट, प्रधान ने दी पुलिस को तहरीर
विज्ञापन
मल्लावां। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम दारूकुइयां में मनरेगा के तहत चल रहे सड़क निर्माण कार्य को बंद कराने का विरोध करने पर दबंगों ने मजदूरों से अभद्रता की। ग्राम प्रधान की तहरीर पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ अनुसूचित जाति उत्पीड़न आदि धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
गांव दारूकुईया प्रधान कमलेश कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि रविवार को वह गांव में मनरेगा के तहत कच्ची सड़क निर्माण कार्य करा रहा थे। जिसका सीमांकन लेखपाल ने पहले ही कर दिया था।
रविवार सुबह जब मजदूर कार्य कर रहे थे। इस दौरान भदमाधुर गांव निवासी रजनीश, नीरज, उमेश, संदीप, बालक आकर मजदूरों को गालियां देने लगे।
मजदूरों के विरोध करने पर उन्हें जानमाल की धमकी देकर भगा दिया। कोतवाल सुनील सिंह ने बताया कि प्रधान की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।