फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi, In the meeting of the Kshetra Panchayat, a proposal of Rs.

हरदोईः क्षेत्र पंचायत की बैठक में सवा करोड़ रुपये के प्रस्ताव पास

Fri, 30 Sep 2022 06:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 30 Sep 2022 06:33 PM IST
विज्ञापन
Hardoi, In the meeting of the Kshetra Panchayat, a proposal of Rs.
फोटो-40- भरावन क्षेत्र पंचायत की बैठक में मौजूद प्रधान व बीडीसी - फोटो : HARDOI
भरावन। ब्लॉक सभागार में शुक्रवार को क्षेत्र पंचायत की बैठक हुई। इसमें विकास के लिए विभिन्न योजनाओं में सवा करोड़ के प्रस्ताव पारित किया गए। क्षेत्र की 15 बाजारों में सौर उर्जा से संचालित पेयजल सिस्टम लगवाने को मंजूरी दी गई। इसके साथ ही बीडीसी व प्रधानों के माध्यम से सार्वजनिक स्थानों पर एक-एक सौर ऊर्जा लाइट लगवाई जाएगी।
विज्ञापन

ब्लॉक प्रमुख विनोद सिंह तोमर ने कहा कि सभी सदस्य बिना किसी भेदभाव के विकास कार्यो को कराएं। विधायक अलका अर्कवंशी ने कहा कि जनता का काम सर्वोपरि है।
हमारे दरवाजे सभी के लिए खुले हैं। जनता के काम में भ्रष्टाचार व उनका शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ब्लॉक के कर्मचारी शोषित वर्ग के हर व्यक्ति का काम करें। ब्लॉक पर आने वाली जनता की समस्या को बीडीओ प्राथमिकता के साथ सुनें और उसका निदान करें।
विज्ञापन

बैठक में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. राजेंद्र कुमार ने संचारी रोग व अन्य बीमारियों के बचाव के बारे में जानकारी दी। बैठक में वन विभाग व विद्युत विभाग का कोई कर्मचारी या अधिकारी नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर सदस्यों ने नाराजगी जाहिर की। बैठक में अमल शुक्ल, बीडीओ महेश चंद्र, पूर्व प्रमुख श्रीराम सिंह तोमर, रामस्वरूप सिंह, डॉ. अरविंद पाल, भूपेेंद्र सिंह, विवेक सिंह, प्रमोद तिवारी, राजू पांडेय, पशु चिकित्साधिकारी शंभू शरण चौधरी ने भी विचार व्यक्त किए।
सोमवार को जनता की समस्या सुनेंगी विधायक
विधायक अलका अर्कवंशी ने कहा कि जनता के सुख दुख में वह साथ रहेंगी। प्रत्येक माह के प्रथम व तृतीय सोमवार को ब्लॉक सभागार में जनता दरबार लगाकर समस्याओं का निदान करूंगी। क्षेत्र पंचायत की बैठक में कई फरियादी दो घंटा से कार्यक्रम के समापन का इंतजार कर रहे थे। वह विधायक के समक्ष अपनी समस्या सुनाना चाहते थे लेकिन जब बैठक समाप्त हुई तो विधायक हाथ जोड़कर बोलीं आज कुछ जल्दी है, सोमवार को मिलेंगे।

बिजली की समस्या लेकर पहुंचे दो फरियादी
अपनी फरियाद लेकर कई ग्रामीण आए थे। गांव सहगवा निवासी कन्हैयालाल ने बताया कि विद्युत पोल न होने के कारण गली में अंधेरा पड़ा रहता है। गांव श्याम दासपुर के धर्मेंद्र ने बताया कि 10 घरों के लिए विद्युत लाइन नहीं खींची गई है।

फोटो-28- बैठक में बोलती विधायक अलका अर्कवंशी

फोटो-28- बैठक में बोलती विधायक अलका अर्कवंशी- फोटो : HARDOI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed