{"_id":"635bd68a1135dc46826cf318","slug":"hardoi-in-a-domestic-dispute-a-young-man-committed-suicide-by-consuming-poison-hardoi-news-knp7252914161","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरदोईः घरेलू कलह में युवक ने जहर खाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरदोईः घरेलू कलह में युवक ने जहर खाकर दी जान
विज्ञापन
माधौगंज। थाना क्षेत्र के मुड़िया खेड़ा गांव में घरेलू कलह से परेशान होकर युवक ने जहर खा लिया। परिजन उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर जा रहे थे लेकिन रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मुड़िया खेड़ा गांव निवासी पुनीत सिंह (25) खेती करता था। शुक्रवार शाम उसने जहर खा लिया। तबीयत बिगड़ने पर परिजनों को जानकारी हुई। तो वह उसे लेकर जिला अस्पताल जा रहे थे लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मृतक के पिता नरेंद्र ने बताया कि बेटे और बहू में आए दिन किसी न किसी बात को लेकर कलह होती थी।
जिससे परेशान होकर बेटे ने जान दे दी। मृतक दो भाइयों में छोटा था। उसके परिवार में पत्नी के अलावा तीन वर्ष का बेटा है। एसओ सुव्रत नारायण तिवारी ने बताया कि युवक ने जहर खाकर जान दी है। घटना का कारण घरेलू कलह बताई जा रही है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।