{"_id":"634a914f5f5e99702f38f184","slug":"hardoi-if-alcohol-was-not-found-to-drink-the-young-man-hanged-himself-hardoi-news-knp723315186","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरदोईः पीने के लिए शराब नहीं मिली तो युवक फंदे से गया लटक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरदोईः पीने के लिए शराब नहीं मिली तो युवक फंदे से गया लटक
विज्ञापन
मल्लावां। शराब के लती युवक का शव शनिवार सुबह कमरे में रस्सी के फंदे से लटका मिला। उसके चचेरे भाई ने शराब की लत पूरी न होने पर आत्महत्या करने की बात कही। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कोतवाली क्षेत्र के गांव मंसूरपुर तिगांवा निवासी अंकित श्रीवास्तव (19) खेती करता था। शनिवार सुबह उसका शव कमरे में लगे पंखे में रस्सी के फंदे से लटका मिला। कमरे में पहुंची मां सोनी ने शव लटका देखा तो चीख पड़ी।
मां के शोर मचाने पर घर में मौजूद अन्य लोग मौके पर आ गए। मृतक के चचेरे अखिलेश ने बताया कि अंकित शराब पीने का लती हो गया था। आए दिन शराब खरीदने के लिए रुपये मांगता रहता था। शुक्रवार को भी उसने पैसे मांगे थे लेकिन उसकी मां ने पैसे नहीं दिए। इस कारण उसे पीने के लिए शराब नहीं मिली। इससे परेशान होकर उसने फंदा लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन
मृतक अविवाहित था। वह आठ भाई-बहनों में चौथे नंबर पर था और अपनी मां के साथ घर में रहता था। उसके अन्य भाई लखनऊ में रहकर काम करते हैं। कोतवाल डीपी सिंह ने बताया कि घटना के कारणों की जांच की जा रही है।