फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   hardoi,hardoi news,panchayat chunav

जिले की चुनाव तैयारियों का पुरसाहाल लेगा निर्वाचन आयोग

Tue, 23 Feb 2021 10:16 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 23 Feb 2021 10:16 PM IST
विज्ञापन
hardoi,hardoi news,panchayat chunav
हरदोई। राज्य निर्वाचन आयोग के अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बुधवार को जिले में पंचायत चुनाव की तैयारियों का जायजा लेंगे। इसकी जानकारी लगते ही मंगलवार को दिन भर निर्वाचन कार्यालय में तैयारियों का दौर जारी रहा।
विज्ञापन

सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी बीएल भार्गव ने बताया कि 24 फरवरी को प्रदेश के सभी जिलों की पंचायत चुनाव की तैयारियों को लेकर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये समीक्षा की जाएगी। समीक्षा के दौरान राज्य निर्वाचन आयुक्त मनोज कुमार, अपर निर्वाचन आयुक्त वेद प्रकाश वर्मा व विशेष कार्याधिकारी जेपी सिंह मौजूद रहेंगे। समीक्षा में जिले में मतदान केंद्र, मतदेय स्थल से लेकर कार्मिकों के डाटा संबंधी जानकारी ली जाएगी।
विज्ञापन

मतगणना स्थलों का हो रहा चयन
पंचायत चुनाव की तैयारियां धीरे-धीरे तेजी पकड़ने लगी हैं। उप जिला निर्वाचन अधिकारी अपर जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह की ओर से समस्त उप जिलाधिकारियों को पत्र जारी कर उनके यहां मतगणना स्थलों को लेकर सूचनाएं भेजे जाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अतिसंवेदनशील बूथों का मांगा गया डाटा
उप जिला निर्वाचन अधिकारी की ओर से जिले के उपजिलाधिकारियों को पत्र भेजकर संवेदनशील, अतिसंवेदनशील केंद्रों का डाटा मांगा गया है। इसके बाद ऐसे केंद्रों पर अलग से सुरक्षा व्यवस्था कराई जाएगी।

बीईओ डिलीट कराएं गैर जनपद गए शिक्षकों का डाटा
बीएसए हेमंत राव ने सभी बीईओ को पत्र जारी कर निर्देशित किया है कि जनपद में आए और जनपद से गए शिक्षकों का डाटा पोर्टल पर डिलीट व फीड कराएं ताकि सूचना निर्वाचन कार्यालय को उपलब्ध कराई जा सके। इसमेें किसी तरह की कोई कोताही न बरती जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed