{"_id":"6134ff3c8ebc3e21935d0c0a","slug":"hardoi-hardoi-news-hardoi-news-knp650359660","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश उपाध्यक्ष से जीएसटी की विसंगतियां दूर कराने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश उपाध्यक्ष से जीएसटी की विसंगतियां दूर कराने की मांग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। जिला उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों व व्यापारियों ने भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष से पेट्रोलियम पदार्थों को जीएसटी के दायरे में लाकर महंगाई कम करने एवं जीएसटी की विसंगतियों को दूर करने की मांग की।
जिलाध्यक्ष विमलेश दीक्षित ने बताया कि शुक्रवार देर रात सांडी रोड स्थित कैंप कार्यालय में प्रदेश उपाध्यक्ष व जिला प्रभारी भाजपा प्रकाश पाल ने व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ बैठक की, जिसमें प्रदेश उपाध्यक्ष ने भाजपा सरकार के कार्यों, नीतियों व योजनाओं के बारे में जानकारी दी। व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने पेट्रोलियम पदार्थों को जीएसटी के दायरे में लजाकर महंगाई कम करने, जीएसटी लागू होने के प्रथम दो वर्षों के देयकों का ब्याज माफ करने, जीएसटी की विसंगतियों को दूर करने सहित छह सूत्री ज्ञापन सौंपा। पदाधिकारियों की वार्ता को सुनकर उन्होंने व्यापारियों की मांग को सरकार तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। इस दौरान पदाधिकारियों ने उन्हें कमल का प्रतीक चिह्न भेंट किया। युवा जिलाध्यक्ष विभू गुप्ता, नगर अध्यक्ष कैलाश गुप्ता, महिला अध्यक्ष कंचन मिश्रा, बावी गुप्ता, राजन द्विवेदी, अशोक उपाध्याय, अवनीश त्रिवेदी, सुरेंद्र सिंह, रजनीश गुप्ता, आशीष प्रजापति आदि मौजूद रहे।