फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   hardoi,hardoi news

उनौती में मिला सरकारीधन का दुरुपयोग, मानकविहीन निर्माण

Sat, 31 Jul 2021 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jul 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
hardoi,hardoi news
सामुदायिक शौचालय उनौती की चटकी दीवार देखकर निकलते डीपीआरओ गिरीशचंद्र। संवाद - फोटो : HARDOI
हरदोई। टड़ियावां विकास खंड के ग्राम उनौती में शुक्रवार को औचक निरीक्षण पर पहुंचे डीपीआरओ के सामने सरकारी धन के दुरुपयोग और सामुदायिक शौचालय के निर्माण में हुई अनियमितता की पोल खुल गई। नाराज डीपीआरओ ने ग्राम पंचायत के सचिव अभिनव मेहरोत्रा का वेतन कार्य पूरा कराए जाने तक रोक दिया है।
विज्ञापन

अलग-अलग गांवों से निर्माण कार्यों की आड़ में वित्तीय अनियमितताओं और निर्माण कार्यों में मानकों की अनदेखी की शिकायतें लगातार आ रहीं हैं। हकीकत परखने के लिए अब खुद डीपीआरओ गिरीश चंद्र मैदान में उतरे हैं। शुक्रवार को अचानक उनौती पहुंचे डीपीआरओ को पंचायत भवन परिसर में इंटरलॉकिंग लगाए जाने का कार्य होता मिला। डीपीआरओ के मुताबिक दो वर्ष पहले ही पंचायत भवन का कायाकल्प कराया जा चुका है और इंटरलॉकिंग लगाने की आवश्यकता नहीं है। डीपीआरओ ने इसे सरकारी धन का दुरुपयोग माना है।
विज्ञापन

वहीं दूसरी ओर गांव में निर्मित सामुदायिक शौचालय की दशा भी खराब मिली। शौचालय की दीवार चटक गई है और दरवाजे खुल ही नहीं रहे हैं। शौचलय के पाइप टूटे मिले, जबकि सबमर्सिबल भी खराब मिला। यूरिनल और वॉशबेसिन में पाइप नहीं लगे मिले। सफाई व्यवस्था के लिए यहां केयर टेकर सरस्वती रखी गई हैं, लेकिन उन्हें मानदेय का भुगतान नहीं किया गया है। डीपीआरओ ने बताया कि ग्राम सचिव अभिनव मेहरोत्रा का वेतन कार्य पूर्ण कराए जाने तक रोक दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed