{"_id":"60ec774b8ebc3ef2bd76023a","slug":"hardoi-hardoi-news-hardoi-news-knp6398056172","type":"story","status":"publish","title_hn":"पालिका सदर ने 36 लाख रुपये से खरीदे दो शव वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पालिका सदर ने 36 लाख रुपये से खरीदे दो शव वाहन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। कोरोना संक्रमण की आशंकित तीसरी लहर को देखते हुए पालिका सदर ने करीब 36 लाख की लागत से दो शव वाहनों की खरीद की है। एक शव वाहन पालिका को उपलब्ध भी करा दिया गया है।
ईओ नगर पालिका सदर रविशंकर शुक्ला ने बताया कि कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए तैयारियों के रूप में दो शव वाहनों की खरीद की गई है। एक शव वाहन की कीमत करीब 17 लाख के करीब है। उन्होंने बताया एक शव वाहन सोमवार को जिले को प्राप्त हो गया है। दूसरा वाहन जल्द मिल जाएगा।
उन्होंने बताया कि दूसरी लहर में जिले की स्थितियों को देखने के बाद से ही जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने पालिका को शव वाहन की उपलब्धता को सुनिश्चित कराने के लिए निर्देशित किया था।
विज्ञापन
रखरखाव के लिए लिया जाता रहेगा शुल्क
ईओ रविशंकर शुक्ल ने बताया कि निश्चित रूप से शहरवासियों के दुख की घड़ी में ये वाहन काम आएंगे। बोर्ड की बैठक में शुल्क को लेकर निर्धारण किया जाएगा। कुछ शुल्क लेने की योजना है जिससे इन वाहनों का रखरखाव होता रहे।