फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   hardoi,hardoi news

प्रधान व ग्राम पंचायत सदस्य के रिक्त पदों पर दाखिल किए नामांकन

Sun, 06 Jun 2021 11:28 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jun 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
hardoi,hardoi news
हरदोई। पंचायत चुनाव के बाद प्रधानों के निधन से रिक्त हुई सीटों समेत चुनाव के दौरान रिक्त रह गए ग्राम पंचायत सदस्यों के पद पर उपचुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई है। रविवार को संबंधित ब्लाकों पर नामांकन प्रक्रिया आयोजित की गई। इस दौरान अफसर लगातार निरीक्षण करते रहे।
विज्ञापन

शाहाबाद प्रतिनिधि के अनुसार ब्लाक क्षेत्र में 73 ग्राम पंचायतों में ग्राम पंचायत सदस्य के 469 पद रिक्त चल रहे हैं। रविवार को रिक्त पदों पर दावेदारों द्वारा आरओ वीर सिंह के सामने नामांकन दाखिल किए गए। इस दौरान ब्लाक परिसर में खासी भीड़ जुटी। एएसपी पश्चिमी कपिल देव सिंह ने दोपहर को ब्लाक पहुंच कर नामांकन प्रक्रिया का जायजा लिया। सांडी प्रतिनिधि के अनुसार ग्राम पंचायत सदस्य पद के दावेदारों ने नामांकन दाखिल किए। यहां टिभनापुर के निर्वाचित प्रधान सर्वेश का निधन हो जाने के चलते उनकी पत्नी सीमा समेत अन्य पदों पर भी लोगों ने नामांकन कराया। टोडरपुर प्रतिनिधि के अनुसार यहां ब्लाक में भी मझिला बीडीसी के रिक्त पद समेत ग्राम पंचायत सदस्य के पदों पर दावेदारों ने अपना नामांकन दाखिल किया।
विज्ञापन

हरपालपुर के प्रतिनिधि के अनुसार यहां ब्लाक में 57 ग्राम पंचायतों में ग्राम पंचायत सदस्य पद के 420 पद रिक्त चल रहे थे। एडीओ पंचायत रमेश प्रकाश दीक्षित ने बताया कि रिक्त 420 पदों पर कुल 450 नामांकन दाखिल हुए हैं। जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। बेनीगंज प्रतिनिधि के अनुसार कोथावां ब्लाक की 32 ग्राम पंचायतों में रिक्त चल रहे 121 ग्राम पंचायत सदस्य के पदों पर दावेदारों ने नामांकन दाखिल लिए। यहां ब्लाक कार्यालय पहुंच कर 121 पदों में 118 पर लोगों ने नामांकन दाखिल किए। इस दौरान ब्लाक परिसर में पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed