{"_id":"5fe62a068ebc3e40fe0c55d4","slug":"hardoi-hardoi-news-hardoi-news-knp602135966","type":"story","status":"publish","title_hn":"गबन का आरोपी बैंक कैशियर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गबन का आरोपी बैंक कैशियर गिरफ्तार
विज्ञापन
शाहाबाद (हरदोई)। कस्बा स्थित कोऑपरेटिव बैंक में खातेदारों के बचत खातों से गबन करने के मामले में फरार चल रहे बैंक कैशियर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बैंक में खातों से धन गबन के दो मामले दर्ज हैं, जिसमें दो प्रबंधक और दो कैशियर आरोपी हैं। एक प्रबंधक को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। फरार अन्य प्रबंधक और कैशियर की पुलिस तलाश कर रही है।
वर्ष 2019 से पूर्व कस्बा स्थित कोऑपरेटिव बैंक में तैनात रहे गोरखपुर निवासी शाखा प्रबंधक उपेंद्र राणा व शहर के अशोक नगर निवासी कैशियर जितेंद्र कुमार द्वारा ग्राहकों के खातों से धोखाधड़ी कर धनराशि का गबन किया गया था। अगस्त 2019 में बैंक का चार्ज संभालने के बाद पाली निवासी शाखा प्रबंधक माया प्रकाश मिश्रा ने कई शिकायतें मिलने पर अधिकारियों को पूरे मामले से अवगत कराया। जांच हुई तो शाखा प्रबंधक उपेंद्र राणा व कैशियर जितेंद्र लगभग 18 लाख रुपये के गबन के दोषी पाए गए। जांच के बाद अधिकारियों के निर्देश पर शाखा प्रबंधक माया प्रकाश ने उपेंद्र राणा व जितेंद्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। हालांकि बाद में शिकायत मिलने पर प्रबंधन ने शाखा प्रबंधक माया प्रकाश मिश्रा को हटाकर मुजफ्फरनगर निवासी संजय कुमार को शाखा प्रबंधक बनाया था। चार्ज संभालने के बाद संजय कुमार ने जांच की तो माया प्रकाश मिश्रा व उनके सहयोगी कैशियर शुभम द्वारा भी लगभग 1.50 लाख रुपये के गबन किए जाने की बात सामने आई। इस पर संजय कुमार ने माया प्रकाश मिश्रा व शुभम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। अक्तूबर में पूर्व शाखा प्रबंधक माया प्रकाश मिश्रा को जेल में भेजने के बाद गुरुवार को पुलिस ने कैशियर जितेंद्र को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। कोतवाल शिवशंकर सिंह ने बताया कि पूर्व शाखा प्रबंधक उपेंद्र राणा व कैशियर शुभम शुक्ला की तलाश जारी है। जल्द से जल्द दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।