फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   hardoi,hardoi news,covid 19

बिल न जमा होने से कटे कमांड सेंटर के फोन, काम ठप

Mon, 29 Nov 2021 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 29 Nov 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
hardoi,hardoi news,covid 19
गांधी भवन में स्थित कोविड कमांड सेंटर में पसरा पड़ा सन्नाटा। संवाद - फोटो : HARDOI
हरदोई। गांधी भवन में संचालित इंटीग्रेटेड कोविड कमांड सेंटर में लगे बेसिक फोन के कनेक्शन बिल जमा न होने के कारण बीएसएनएल ने काट दिए हैं। इसके चलते शनिवार और रविवार को कमांड सेंटर से कोरोना रोधी टीकाकरण के लिए कॉलिंग ही नहीं हो पाई।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण की लहर के दौरान ही जिला प्रशासन ने गांधी भवन में भूतल पर कंट्रोल रूम स्थापित किया था। इसे इंटीग्रेटेड कोविड कमांड सेंटर यानी आईसीसीसी नाम दिया गया है। कोरोना संक्रमितों का पता चलते ही यहां से उन्हें फोन किया जाता था और स्वास्थ्य की जानकारी के साथ ही संपर्क में आए लोगों के बारे में भी ब्यौरा जुटाया जाता था। कोरोना की रफ्तार थमने पर इसी कंट्रोल रूम से कोरोना रोधी टीकाकरण के लिए भी कॉलिंग की जाती रही। मलेरिया और डेंगू के मामलों की जानकारी पर भी इस कंट्रोल रूम से बेहतरीन कार्य हुआ।
विज्ञापन

शनिवार को अचानक कंट्रोल रूम से कॉलिंग बंद हो गई। कर्मचारियों ने यहां लगे लैंडलाइन/बेसिक फोन से टीकाकरण के लिए लोगों से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन नतीजा सिफर रहा। जानकारी जुटाई गई, तो पता चला कि बिल का भुगतान न होने के कारण बीएसएनएल ने कोविड कमांड सेंटर के सारे कनेक्शन ही काट दिए। उधर, दूसरी ओर कॉलिंग न हो पाने का प्रभाव टीकाकरण पर दिखने लगा, तो जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. प्रशंात रंजन ने इस पर जानकारी जुटाई। तब पता चला कि बीएसएनएल ने नॉन पेमेंट में कोविड कमांड सेंटर के सभी बेसिक फोन ही काट दिए हैं। रविवार को भी कोविड कमांड सेंटर से कोई कॉलिंग नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed