फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi: Gram Panchayat officer give abused to public, told the PM the contractor of the public, the video went viral

हरदोई: ग्राम पंचायत अधिकारी ने गालियां, पीएम को बताया जनता का ठेकेदार, वीडियो वायरल

Tue, 07 Sep 2021 06:37 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Tue, 07 Sep 2021 06:37 PM IST
विज्ञापन
Hardoi: Gram Panchayat officer give abused to public, told the PM the contractor of the public, the video went viral
गालीगलौज करने वाला अधिकारी - फोटो : amar ujala
हरदोई के कोथावां विकास खंड में तैनात एक ग्राम पंचायत अधिकारी का वीडियो मंगलवार दोपहर बाद सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वायरल वीडियो में ग्राम पंचायत अधिकारी जनता के लिए अभद्र शब्दों का इस्तेमाल करता नजर आ रहा है।
विज्ञापन


कोथावां विकास खंड में ग्राम पंचायत अधिकारी लाल बिहारी तैनात है। उसके पास महीनकुंड समेत कई ग्राम पंचायतों का प्रभार है। मंगलवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो गया।
विज्ञापन


वीडियो में जन्म प्रमाण पत्र बनवाने गए लक्ष्मीकांत राजवंशी से ग्राम पंचायत अधिकारी लाल बिहारी अभद्र शब्दों का इस्तेमाल किया। उन्होंने लक्ष्मीकांत से यह भी कहा कि तुम जनता के ठेकेदार नहीं हो। जनता के ठेकेदार नरेंद्र मोदी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जनता के लिए लालबिहारी ने काफी गाली गलौज भी किया। वीडियो वायरल होने के बाद जिला पंचायत राज अधिकारी गिरीश चंद्र ने लाल बिहारी पर कार्यवाई के संकेत दिए हैं। डीपीआरओ ने बताया कि वायरल वीडियो संज्ञान में आ गया है। प्राथमिक जांच कर ग्राम पंचायत अधिकारी के विरुद्ध कार्यवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed