डिप्टी सीएम ने सपा पर साधा निशान: बोले- सपा में गुंडा-माफियाओं का जमावड़ा, जानिए और क्या-क्या कहा
सरकार की योजनाओं की समीक्षा करने हरदोई पहुंचे डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने सपा पार्टी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सपा में गुंडा-माफियाओं का जमावड़ा है। सपा के मूल चरित्र में ही इन्हें संरक्षण देना है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरदोई जिले में विकास भवन में समीक्षा बैठक करने के बाद डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने पत्रकारों से बातचीत की। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव के ट्वीट की सच्चाई सबको पता रहती है। सबको पता है कि सपा में गुंडा-माफियाओं का जमावड़ा है। सपा के मूल चरित्र में ही इन्हें संरक्षण देना है, इसलिए जनता इन्हें पूरी तरह नकार चुकी है।
भाजपा सरकार लगातार सभी के हितों के लिए कार्य कर रही है और लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा प्रदेश की सभी सीटों पर चुनाव जीतने जा रही है। डिप्टी सीएम बनने के बाद पहली बार अपने गृह जनपद आए ब्रजेश पाठक ने हरदोई को लेकर अपनों के बीच बड़ी घोषणा कर दी। कहा कि हमारी सरकार हरदोई को हर योजना में नंबर वन बनाने का कार्य करेगी। यहां के युवाओं को विकास कार्यों एवं रोजगार से जोड़ा जाएगा।
डिप्टी सीएम ने कहा कि प्रदेश के सभी 75 जिलों में मेडिकल कॉलेज संचालित होंगे। अभी 14 जिलों में कार्य शुरू नहीं हो सका है लेकिन हरदोई मेडिकल कॉलेज में पढ़ाई शुरू हो जाना खुशी की बात है। यहां के लिए जो भी संसाधन आवश्यक होंगे उनकी व्यवस्था होगी। मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों एवं प्रशासनिक व्यवस्था को लेकर की गई शिकायतों को लेकर उन्होंने कहा कि जल्द ही कार्रवाई करेंगे।
10 मिनट में निपटा अस्पताल का निरीक्षण
डिप्टी सीएम हेलिकॉप्टर से करीब 3.20 पर पुलिस लाइन पहुंचे। इसके बाद विकास भवन पहुंच कर करीब एक घंटे तक विकास कार्यों की समीक्षा की। समीक्षा के बाद पत्रकारों से मुखातिब हुए। यहां से उच्चीकृत हो चुके जिला अस्पताल को देखने पहुंचे। यहां करीब 10 मिनट में रुके, दो मरीजों का हाल पूछा।
इमरजेंसी में डॉक्टरों से बात की। इसके साथ ही उनका निरीक्षण कार्यक्रम पूरा हो गया। डिप्टी सीएम से मिलकर उन्हें हाल सुनाने की आस में तमाम लोग आए थे मगर पुलिस प्रशासन ने उनके आगमन स्थल से लेकर उनके सभी प्रस्तावित स्थलों तक इस तरह की व्यवस्था की कि यह लोग उनके करीब तक नहीं पहुंच सके।