{"_id":"6332ec180052e168f6165a1b","slug":"hardoi-girlfriend-s-brothers-shot-young-man-report-on-four-hardoi-news-knp720323176","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरदोईः प्रेमिका के भाइयों ने युवक को गोली मारी, चार पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरदोईः प्रेमिका के भाइयों ने युवक को गोली मारी, चार पर रिपोर्ट
विज्ञापन
बेनीगंज। कोतवाली क्षेत्र के त्यौना खुर्द गांव में फोन पर बात करने से नाराज प्रेमिका के भाइयों ने सोमवार शाम खेतों पर शौच के लिए गए युवक को गोली मार दी।
उसके दाहिने पैर में गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद हमलावर फरार हो गए। सूचना पर पहुुंचे परिजन उसे घायलावस्था में कोतवाली लेकर पहुंचे। इसके बाद पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज की।
गांव त्यौना खुर्द निवासी गोविंद वर्मा (22) लुधियाना में काम करता है। गोविंद के मुताबिक पड़ोस के गांव निवासी एक युवती से उसका प्रेम-प्रसंग चल रहा है। वह युवती से फोन पर बात करता था। इसकी जानकारी युवती के परिजन को हो गई। डेढ़ माह पहले वह लुधियाना से गांव आया था।
विज्ञापन
सोमवार शाम वह शौच के लिए खेतों की तरफ गया था। जहां पर युवती के भाई जितेंद्र सिंह, अनिल सिंह, सूरज सिंह, हरिओम पहले मौजूद थे। चारों ने उसे घेर कर गोली मार दी। इसके बाद आरोपी फरार हो गए। गोली की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर आ गए। उन्होंने घटना की जानकारी उसके परिजनों को दी।
कोतवाल गंगाप्रसाद यादव ने बताया कि तीनों आरोपियों के खिलाफ जानलेवा हमले व अनुसूचित जाति उत्पीड़न आदि धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। घायल को इलाज के लिए सीएचसी भेजा गया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।