फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi, Girlfriend did not bring jewelry from home, lover gave poison

हरदोईः प्रेमिका घर से नहीं लाई जेवर, प्रेमी ने पिलाया जहर

Thu, 21 Jul 2022 11:06 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 21 Jul 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
Hardoi, Girlfriend did not bring jewelry from home, lover gave poison
हरदोई। शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र में घर से जेवर लेकर न आने से नाराज प्रेमी ने प्रेमिका को जहर पिला दिया। बुधवार देर शाम वह प्रेमी के घर के बाहर बेहोश पड़ी मिली। सूचना पर पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे परिजन उसे सीएचसी लेकर गए। जहां से डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र की निवासी एक 19 वर्षीय युवती के पिता की कस्बा में लोहे की ग्रिल बनाने की दुकान है। दुकान पर दिलाबरपुर निवासी राजू नौकरी करता था।
विज्ञापन

परिजनों के मुताबिक सात माह पूर्व युवक का घर में आना-जाना शुरू हो गया था। इस दौरान युवती व नौकर के बीच प्रेम प्रसंग शुुरू हो गया था। दोनों शादी करने को राजी हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को उससे घर से जेवर लेकर आने की बात कही, तो युवती ने इन्कार कर दिया। आरोप है कि इस बात से गुस्साए प्रेमी ने उसकी पिटाई कर उसे जहर पिला दिया।
बेहोशी की हालत में उसने अपने घर के बाहर छोड़कर परिवार के साथ भाग गया। देर शाम युवती के घर न पहुंचने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की।
सुराग न मिलने पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस के तलाश करने पर वह बेहोशी की हालत में प्रेमी के घर के बाहर पड़ी मिली। परिजनों के साथ पहुंची पुलिस ने युवती को सीएचसी भेजा।

जहां पर डॉक्टरों ने हालत नाजुक होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। कोतवाल सुरेश मिश्रा ने बताया कि युवक के खिलाफ बहला फुसलाकर युवती को ले जाने की रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed