फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi, Ganga flowing 20 cm above the warning point

हरदोईः चेतावनी बिंदु से 20 सेमी ऊपर बह रही गंगा

Thu, 11 Aug 2022 10:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 11 Aug 2022 10:21 PM IST
विज्ञापन
Hardoi, Ganga flowing 20 cm above the warning point
हरदोई। नरौरा, बिजनौर एवं हरिद्वार बांधों से गंगा में पिछले कई दिनों से लगातार छोड़े जा रहे पानी से गंगा फर्रुखाबाद के पांचाल घाट गेज पर चेतावनी बिंदु से 20 सेमी ऊपर बह रही है।
विज्ञापन

गुरुवार को गंगा में करीब ढाई लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। जिसके चलते जल स्तर और बढ़ने की संभावना है। यदि इसी तरह से बांधों से लगातार पानी छोड़ा जाता रहा तो फिर गंगा खतरे के निशान के पास पहुंच सकती है।
विज्ञापन

गंगा का जलस्तर गुरुवार को पांचाल घाट गेज पर चेतावनी बिंदु 136.60 मीटर को पार करके 136.80 मीटर पर पहुंच गया, जो कि खतरे के निशान 137.10 मीटर की ओर बढ़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यही कारण है कि गंगा किनारे बसे गांवों के लोगों में धुकधुकी बढ़ गई है। नहर विभाग के नियंत्रण कक्ष से बताया गया कि जलस्तर पर नजर रखी जा रही है, अभी खतरे की कोई बात नहीं है।
गुरुवार को गंगा में छोड़ा गया पानी
बांध क्यूसेक पानी
हरिद्वार 74584
बिजनौर 65711
नरौरा 109233
एक नजर नदियों के जल स्तर पर
नदियां जलस्तर चेतावनी स्तर खतरे का स्तर गेज सेंटर
गंगा 136.80 136.60 137.10 पांचाल घाट
रामगंगा गेज के नीचे 136.60 137.10 पांचाल घाट
गर्रा - ----- 148.80 शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed