फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi, Ganga 1.2 meters away from the warning point, alert issued in villages

Hardoi News: चेतावनी बिंदु से 1.2 मीटर दूर गंगा, गांवों में अलर्ट जारी

Tue, 02 Aug 2022 10:42 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Tue, 02 Aug 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
Hardoi, Ganga 1.2 meters away from the warning point, alert issued in villages
गंगा जी का बढ़ा जलस्तर - फोटो : अमर उजाला

हरदोई जिले में पिछले पांच दिन में बांधों से रोजाना गंगा में दो लाख क्यूसेक से अधिक पानी छोड़ा जा रहा है। इसके चलते जिले में बिलग्राम स्थित राजघाट पर जलस्तर चेतावनी बिंदु से महज 1.2 मीटर नीचे है। जिला प्रशासन गंगा समेत अन्य नदियों के बढ़ते जल स्तर पर लगातार नजर बनाए है। विभाग के अनुसार हाल फिलहाल बाढ़ के आसार नहीं हैं।

विज्ञापन


एहतियात के तौर पर बाढ़ प्रभावित ग्रामीणों को अलर्ट कर दिया गया है। बाढ़ से निपटने की तैयारियां पूरी हैं। पिछले पांच दिन से विभिन्न बांधों से गंगा में करीब 11 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। इससे गंगा समेत अन्य नदियों का जल स्तर तेजी से बढ़ रहा है।
विज्ञापन


सिंचाई विभाग के नोडल अधिकारी अखिलेश गौतम ने बताया कि राजघाट गेज सेंटर से लगातार बढ़ते जलस्तर पर नजर रखी जा रही है। राजघाट पर चेतावनी बिंदु गेज 125.810 मीटर है। इसकी तुलना में पानी 123.690 मीटर पर पहुंच गया है। जो चेतावनी बिंदु से अब महज 1.2 मीटर दूर है। बताया कि 12 वर्ष पहले 2010 में यहां पर अधिकतम जल स्तर 126.510 मीटर पर पहुंचा था। इसके बाद से अब तक किसी भी वर्ष राजघाट के गेज सेंटर पर पानी इससे अधिक नहीं पहुंचा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed